Raipur Rally Juloos Ban: रायपुर में आज से इन सड़कों पर रैली-जुलूस बैन, रायपुर कमिश्नर ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट
Raipur Rally Juloos Ban: रायपुर में आज से इन सड़कों पर रैली-जुलूस बैन, रायपुर कमिश्नर ने जारी किया आदेश, देखिए पूरी लिस्ट
Raipur Rally Juloos Ban/Image Source: IBC24 File
- मुख्य सड़कों पर बड़ी पाबंदी
- रैली-जुलूस होंगे प्रतिबंधित
- सुबह से रात तक रहेगा प्रतिबंध
रायपुर: Raipur Rally Juloos Ban: रायपुर प्रशासन ने शहर की प्रमुख सड़कों पर रैली, जुलूस और शोभा यात्राओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। यह प्रतिबंध सुबह 9 बजे से रात 9 बजे तक लागू रहेगा। यह आदेश आगामी 02 माह तक प्रतिबंधित रहेंगे। प्रशासन ने मुख्य सड़कों को रैली, शोभा यात्रा, जुलूस और अन्य प्रकार के सार्वजनिक प्रदर्शन के लिए प्रतिबंधित क्षेत्र घोषित किया है।
कौन सी सड़कें पूरी तरह फ्रीज़ होंगी (Raipur Restricted Roads for Public Events)
- जी. ई. रोड में शारदा चौक से जयस्तंभ चौक होते हुए शास्त्री चौक तक
- मालवीय रोड में जयस्तंभ चौक से कोतवाली चौक तक
- सदर बाजार रोड में कोतवाली से सत्तीबाजार चौक तक
- एम. जी. रोड में गुरूनानक चौक से शारदा चौक तक
शहर की मुख्य सड़कों पर रैली-जुलूस पर प्रतिबंध (Raipur Traffic Ban)
Raipur Rally Juloos Ban: यह आदेश रायपुर कमिश्नर ने जारी किया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के दौरान इन मार्गों पर कोई रैली, जुलूस या सार्वजनिक प्रदर्शन आयोजित न करें और यातायात में बाधा न डालें। रायपुर के अति व्यस्ततम मार्गों में सुगम यातायात, कानून व्यवस्था व जनसुविधा के दृष्टिकोण से प्रातः 09:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक किसी प्रकार की रैली, शोभायात्रा, जुलूस, धरना प्रदर्शन आदि के आयोजन को प्रतिबंधित किये जाने की अनुशंसा की गई है।
यह भी खबर पढ़ें
- ‘सेटिंग है ऊपर तक’ कहकर दिखाया इस चीज का सपना, फिर पत्नी के लिए करने लगा ये डिमांड, जानकर पुलिस के भी उड़ गए होश
- फैंस का इंतजार खत्म! रश्मिका-विजय करेंगे दो रीति-रिवाजों से शाही शादी, इस दिन ‘लव बर्ड्स’ बनेंगे हमसफर, साउथ स्टार्स का लगेगा जमावड़ा
- ‘जिम-स्पा और ब्यूटी पार्लर की आड़ में अनैतिक काम!’ BJP विधायक की अपनी ही सरकार से बड़ी मांग, कहा- योगी सरकार जैसा हो एक्शन

Facebook


