झारखंड: वाहन के पेड़ से टकराने पर पांच लोगों की मौत, पांच घायल

Ads

झारखंड: वाहन के पेड़ से टकराने पर पांच लोगों की मौत, पांच घायल

  •  
  • Publish Date - November 18, 2023 / 10:08 AM IST,
    Updated On - November 18, 2023 / 10:08 AM IST

गिरिडीह (झारखंड),18 नवंबर (भाषा) झारखंड के गिरिडीह जिले में शनिवार को एक वाहन (एसयूवी) के सड़क किनारे पेड़ से टकरा जाने से वाहन सवार कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई और दो बच्चों सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

दुर्घटना शनिवार तड़के करीब तीन बजे मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बाघमारा में हुई। वाहन में 10 लोग सवार थे और वे एक विवाह समारोह से लौट रहे थे।

गिरिडीह के उप प्रखंड पुलिस अधिकारी अनिल सिंह ने कहा कि कार सवार लोग बिरनी थाना क्षेत्र के थोरिया गांव से थे और वे लोग करीब 40 किलोमीटर दूर टिकोडीह में विवाह समारोह में शामिल होकर वापस आ रहे थे।

उन्होंने बताया,‘‘पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। संदेह है कि वाहन चालक को झपकी (नींद की) आ गई थी।’’

भाषा

शोभना संतोष

संतोष

संतोष