झारखंड सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को फिर वार्ता के लिए बुलाया

झारखंड सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को फिर वार्ता के लिए बुलाया

झारखंड सरकार ने आंदोलन कर रहे छात्रों को फिर वार्ता के लिए बुलाया
Modified Date: August 16, 2026 / 09:59 pm IST
Published Date: August 16, 2026 9:59 pm IST

रांची, 16 अगस्त (भाषा) झारखंड सरकार ने भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन कर रहे छात्रों को सोमवार को फिर से बातचीत के लिए आमंत्रित किया है। यह जानकारी एक अधिकारी ने रविवार को दी।

यह फैसला यहां प्रदर्शन स्थल जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) और अपर जिला मजिस्ट्रेट (कानून-व्यवस्था) की छात्रों के साथ बैठक के बाद लिया गया।

अधिकारी ने कहा, “प्रदर्शनकारियों को 17 अगस्त को अपराह्न दो बजे बातचीत के लिए आमंत्रित किया गया है। छात्रों को उनके कानूनी सलाहकार के साथ वार्ता में शामिल होने का प्रस्ताव दिया गया है।”

इससे पहले झारखंड सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच छह दौर की बातचीत हो चुकी है।

प्रमुख छात्र संगठन ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ ने कहा कि छात्रों ने सरकार के फिर से बातचीत के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया है, लेकिन वे अपनी मांगों से पीछे नहीं हटेंगे।

संगठन ने कहा कि वार्ता उनके कानूनी सलाहकार की मौजूदगी में होगी।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे ‘जेपीएससी-जेएसएससी रिफॉर्म्स मंच’ की प्रमुख मांगों में 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) परीक्षा रद्द करना, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच कराना, जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करना और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करना शामिल है।

नौ अगस्त को हुई पिछली दौर की बातचीत में कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका था।

भाषा अमित नरेश

नरेश


लेखक के बारे में