Jharkhand Islamic State? रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों की शाम 4 बजे हो जाएगी छुट्टी, आदेश जारी, भाजपा सांसद बोले- वक्त आ गया इस्लामिक राज्य घोषित करने का
Jharkhand Islamic State? रमजान के महीने में मुस्लिम कर्मचारियों की शाम 4 बजे हो जाएगी छुट्टी, आदेश जारी, भाजपा सांसद बोले- वक्त आ गया इस्लामिक राज्य घोषित करने का

- रमजान का महीना शुरू
- रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को विशेष छुट्टी
- बीजेपी सांसद ने उठाए सवाल
नई दिल्ली: Jharkhand Islamic State? रमजान के पवित्र महीने की आज से शुरुआत हो चुकी है और मुसलमानों ने आज से रोजे की शुरुआत कर दी है। रमजान के महीने के लिए झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने ऐसा आदेश जारी किया है जिसे लेकर सियासी गलियारे में बवाल मच सकता है। सोरेन सरकार के इस फैसले को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सवाल उठाए हैं।
Read More: Rajgarh News : सागौन की अवैध तस्करी करने वाले पर कार्रवाई
Jharkhand Islamic State? दरअसल सरकार की ओर से एक आदेश जारी करते हुए कहा गया है कि रमजान के दौरान हर दिन शाम चार बजे से मुस्लिम कर्मचारियों को ऑफिस छोड़ने की अनुमति होगी। इसके अलावा रमजान माह के दौरान हर शुक्रवार को नमाज पढ़ने के लिए दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक की विशेष अनुमति होगी। बता दें आदेश में राज्यपाल और संयुक्त सचिव के हवाले से जारी किया गया है।
Read More: Harda News : इंदौर-बैतूल NH पर शराब से भरे ट्रक को पकड़ा
इस आदेश को लेकर बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने सोरेन सरकार को कटघरे में खड़ा किया है। उन्होंने कहा है कि "झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है। कांग्रेस का हाथ केवल मुसलमानों के साथ।"
Read More: Korba News : युवक पर पुरानी रंजीश को लेकर चाकू और शराब की बोतल से किया हमला
बता दें 2 मार्च यानी आज से रमजान का पाक महीना शुरू हो गया है। रमजान साल का नौवां महीना होता है। इस्लाम धर्म में रमजान के महीने का खास महत्व होता है। इस महीने इस्लाम धर्म के लोग पूरी शिद्दत से खुदा की इबादत करते हैं और रोजा रखते हैं। प्रत्येक दिन रोजा रखने वाले मुसलमान रमजान के आखिरी दिन अल्ला का शक्रिया अदा करते हुए ईद-उल-फितर का त्योहार मनाते हैं।
Read More: Guna News: नेशनल हाइवे पर दुल्हन का अपहरण, दूल्हे पर किया जानलेवा हमला
झारखंड राज्य को इस्लामिक राज्य घोषित करने का समय आ गया है। कांग्रेस का हाथ केवल मुसलमानों के साथ pic.twitter.com/DSoUewuxqN
— Dr Nishikant Dubey (@nishikant_dubey) March 2, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: झारखंड सरकार ने रमजान के दौरान मुस्लिम कर्मचारियों को रोजे के चलते शाम 4 बजे तक ऑफिस छोड़ने की अनुमति दी है, ताकि वे अपनी धार्मिक गतिविधियों में भाग ले सकें।
लेखक के बारे में
"दीपक दिल्लीवार, एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया इंडस्ट्री में करीब 10 साल का एक्सपीरिएंस है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन समाचार वेबसाइट से की थी, जहां उन्होंने राजनीति, खेल, ऑटो, मनोरंजन टेक और बिजनेस समेत कई सेक्शन में काम किया। इन्हें राजनीति, खेल, मनोरंजगन, टेक्नोलॉजी, ऑटोमोबाइल और बिजनेस से जुड़ी काफी न्यूज लिखना, पढ़ना काफी पसंद है। इन्होंने इन सभी सेक्शन को बड़े पैमाने पर कवर किया है और पाठकों लिए बेहद शानदार रिपोर्ट पेश की है। दीपक दिल्लीवार, पिछले 5 साल से IBC24 न्यूज पोर्टल पर लीडर के तौर पर काम कर रहे हैं। इन्हें अपनी डेडिकेशन और अलर्टनेस के लिए जाना जाता है। इसी की वजह से वो पाठकों के लिए विश्वसनीय जानकारी के सोर्स बने हुए हैं। वो, निष्पक्ष, एनालिसिस बेस्ड और मजेदार समीक्षा देते हैं, जिससे इनकी फॉलोवर की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। काम के इतर बात करें, तो दीपक दिल्लीवार को खाली वक्त में फिल्में, क्रिकेट खेलने और किताब पढ़ने में मजा आता है। वो हेल्दी वर्क लाइफ बैलेंस करने में यकीन रखते हैं।"
और भी पढ़ें...Web Title: Jharkhand Islamic State? Govt Issue Special Orders for Muslim Employees on Ramadan

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm