झारखंड: मरांडी ने केंद्र से संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की
झारखंड: मरांडी ने केंद्र से संथाल परगना से बांग्लादेशी घुसपैठियों को वापस भेजने की मांग की
रांची, 31 अगस्त (भाषा) झारखंड विधानसभा में विपक्ष के नेता बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे संथाल परगना इलाके में बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान करने और उन्हें वापस भेजने के लिए कदम उठाने का आग्रह किया।
मरांडी ने आरोप लगाया कि बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर घुसपैठ के कारण ‘‘संथाल परगना क्षेत्र में तेजी से जनसांख्यिकीय बदलाव हो रहे हैं।’’
उन्होंने शाह को लिखे पत्र में कहा, ‘‘मैं आपका ध्यान झारखंड के संथाल परगना क्षेत्र—खासकर पाकुड़, राजमहल, लिट्टीपाड़ा और महेशपुर विधानसभा क्षेत्रों में तेजी से बिगड़ती आंतरिक सुरक्षा स्थिति और जनसांख्यिकी में हो रहे बेहद चिंताजनक बदलावों की ओर दिलाना चाहता हूं। हाल ही में इस पूरे क्षेत्र के व्यापक दौरे के दौरान मैंने जो जमीनी हकीकत देखी, वह राष्ट्रीय सुरक्षा और स्थानीय आदिवासी पहचान के लिए खतरों को लेकर एक गंभीर चेतावनी है।’’
उन्होंने आरोप लगाया कि बड़ी संख्या में अवैध बांग्लादेशी प्रवासी ‘‘संथाल परगना इलाके में छिपे हुए हैं और 2019 से 2024 तक के आधिकारिक मतदाता आंकड़ों से यह साफ पता चलता है।’’
मरांडी ने दावा किया कि पाकुड़ विधानसभा क्षेत्र में 2019 और 2024 के बीच कुल मतदाताओं की संख्या में 24 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई।
भाषा सुभाष माधव
माधव

Facebook


