झारखंड: निर्माण कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश के आरोप में सात लोग गिरफ्तार
झारखंड: निर्माण कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश के आरोप में सात लोग गिरफ्तार
सरायकेला (झारखंड), 12 अप्रैल (भाषा) झारखंड पुलिस ने रविवार को बताया कि यहां एक निर्माण कंपनी से पांच लाख रुपये की जबरन वसूली की कोशिश के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
खरसावां थाने में आठ अप्रैल को दर्ज शिकायत के अनुसार, आपराधिक पृष्ठभूमि वाले छह लोगों ने कुछ दिन पहले पीताकलाग गांव में पुलिया के निर्माण कार्य में लगे मजदूरों को धमकाया था।
आरोप है कि उन्होंने ‘साइट इंचार्ज’ और सुपरवाइज़र को भी धमकी दी थी कि यदि उनकी पांच लाख रुपये की मांग पूरी नहीं की गई तो वे निर्माण कार्य बंद करा देंगे।
पुलिस उपाधीक्षक (सरायकेला) समीर सवाईया ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर मामला दर्ज किया गया और पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुनायत ने एक विशेष जांच टीम (एसआईटी) का गठन किया।
एसआईटी ने कार्रवाई करते हुए सात लोगों को गिरफ्तार किया और उनके पास से दो आग्नेयास्त्र, मोबाइल फोन और तीन मोटरसाइकिल बरामद कीं।
भाषा जोहेब सुरेश
सुरेश

Facebook


