जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने हर घर तक किफायती और निर्बाध बिजली आपूर्ति का भरोसा दिलाया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने हर घर तक किफायती और निर्बाध बिजली आपूर्ति का भरोसा दिलाया

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री ने हर घर तक किफायती और निर्बाध बिजली आपूर्ति का भरोसा दिलाया
Modified Date: July 6, 2026 / 04:31 pm IST
Published Date: July 6, 2026 4:31 pm IST

श्रीनगर, छह जुलाई (भाषा) जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार केंद्र शासित प्रदेश के सभी घरों तक किफायती, गुणवत्तापूर्ण और नियमित तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने प्रमुख बुनियादी ढांचा परियोजनाओं को समय पर पूरा करने, हर स्तर पर जवाबदेही बढ़ाने तथा आधुनिक, मजबूत और वित्तीय रूप से टिकाऊ बिजली क्षेत्र के निर्माण के लिए सुधारों को लगातार आगे बढ़ाने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘मुख्यमंत्री ने आज बिजली विकास विभाग की व्यापक समीक्षा बैठक की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के प्रत्येक घर तक किफायती, गुणवत्तापूर्ण और नियमित तथा निर्बाध बिजली आपूर्ति उपलब्ध कराने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।’’

भाषा

राखी संतोष

संतोष


लेखक के बारे में