Sehore Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी

Sehore Road Accident News: सीहोर जिले में आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

Sehore Road Accident News: तेज रफ्तार ट्रक ने बोलेरो को मारी टक्कर, अब तक इतने लोगों की हुई मौत, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी

Sehore Road Accident News/Image Credit: AI

Modified Date: July 6, 2026 / 06:02 pm IST
Published Date: July 6, 2026 6:01 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सीहोर जिले में आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ।
  • इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।
  • 4 गंभीर रूप से घायल लोगों का इलाज जारी है।

Sehore Road Accident News: सीहोर: मध्यप्रदेश में सीहोर जिले में आष्टा-शुजालपुर मार्ग पर सोमवार को ट्रक और ‘बोलेरो’ वाहन के बीच भिड़ंत होने से चार लोगों की मौत हो गई तथा पांच अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के दौरान एक और घायल की मौत हो गई है। इस हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है।

हादसे में अब तक 5 की मौत

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि ‘बोलेरो’ वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। उन्होंने बताया कि बोलेरो वाहन में सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इलाज के दौरान एक और घायल व्यक्ति की मौत हो गई है। (Sehore Road Accident News) इस भीषण सड़क हादसे में अब तक 5 लोगों की मौत हो गई है और गंभीर रूप से घायल चार लोगों का इलाज जारी है।

कैसे हुआ था हादसा?

Sehore Road Accident News: पार्वती के थाना प्रभारी हरिसिंह परमार ने बताया कि पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान राजगढ़ जिले के भियापुरा के इंदर सिंह और राजाराम के रूप में हुई है, जबकि दो अन्य मृतकों की पहचान नहीं हो पायी है। पुलिस के मुताबिक प्रारंभिक जांच के अनुसार, बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे, जो एक मानसिक रूप से एक अस्वस्थ व्यक्ति का उपचार कराने जा रहे थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत ने हादसे में चार लोगों की मौत की पुष्टि की थी और इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

इन्हें भी पढ़ें:-


लेखक के बारे में

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 3 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.