JNU Student Protest News/Image Source: ANI
नई दिल्ली: JNU Student Protest News: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) में UGC नियमों के खिलाफ छात्रों का प्रदर्शन हिंसक मोड़ ले गया। छात्रों ने कैंपस से शिक्षा मंत्रालय तक मार्च का आह्वान किया था, लेकिन JNU प्रशासन ने अनुमति नहीं देने के कारण पुलिस ने छात्रों को रोक दिया और कैंपस में बैरिकेड्स लगा दिए।
JNU Student Protest News: प्रदर्शन के दौरान कुछ छात्रों ने पुलिस पर पत्थर फेंके, जिसके बाद 51 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया गया। JNU ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट में कहा कि विश्वविद्यालय एक सार्वजनिक संस्थान है और इसलिए यह सरकार, संसद और भारतीय टैक्सपेयर्स के प्रति जवाबदेह है।
पोस्ट में यह भी कहा गया कि महिला कुलपति पर जातिवाद के झूठे आरोप लगाना गलत है और पब्लिक प्रॉपर्टी की हिंसा और तोड़-फोड़ के मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है।
JNUSU protestors are demanding UGC regulations to be implemented. This is in violation of the Honorable Supreme Court which issued a stay on the regulations. JNU Vice Chancellor or Registrar have no powers over the regulations.
As per university administration, JNUSU until today…— Jawaharlal Nehru University (JNU) (@JNU_official_50) February 26, 2026