Jodhpur Crime News: 12 साल तक अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा दरिंदा पिता, छोटी बेटी पर डाली बुरी नज़र तो खुला खौफनाक राज,अब हुआ फरार

Jodhpur Crime News: 12 साल तक अपनी ही बेटी को हवस का शिकार बनाता रहा दरिंदा पिता, छोटी बेटी पर डाली बुरी नज़र तो खुला खौफनाक राज,अब हुआ फरार

Jodhpur Crime News/Image Source : AI

Modified Date: January 15, 2026 / 05:37 pm IST
Published Date: January 15, 2026 5:35 pm IST
HIGHLIGHTS
  • पिता 6 साल की उम्र से अपनी बेटी का यौन शोषण कर रहा था।
  • छोटी बेटी पर बुरी नज़र डालने के बाद बहनों ने माँ को सब बताया
  • आरोपी फरार है, पुलिस उसकी तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है

जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी को डरा-धमकाकर 12 साल तक उसका यौन शोषण और बलात्कार किया। इस (Crime update Rajasthan ) मामले का खुलासा तब हुआ जब पिता ने यही हरकत अपनी छोटी बेटी के साथ भी करनी चाही, तब युवती ने पूरे मामले का खुलासा किया। घटना की सूचना मिलते ही युवती की माँ ने थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई। इस पूरे मामले की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गया।

6 साल की उम्र से किया था शोषण

पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार, आरोपी ने यह हरकत तब शुरू कर दी थी जब वह महज 6 साल की थी। आरोपी पिता ने उसके साथ मारपीट कर पहली बार बलात्कार किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर उसका मुँह बंद करा दिया। आरोपी बेटी के साथ लगातार 12 साल तक यौन शोषण और बलात्कार करता रहा।  (Jodhpur News Today )आरोपी ने बड़ी बेटी के बाद अपनी 15 वर्षीय छोटी बेटी पर भी बुरी नज़र डाली और उससे छेड़छाड़ की। छोटी बेटी ने विरोध किया तो पिता ने उसे छोड़ दिया। इसके बाद उसने अपनी बड़ी बहन को अवगत कराया, तब दोनों ने माँ को पूरी बात बताई।

इस पूरी घटना की जानकारी बच्चों ने अपनी माँ को दी। (  Minor exploitation Jodhpur )घटना के बारे में पता चलते ही माँ ने जमकर इसका विरोध किया और पुलिस थाने में इसकी शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। साथ ही उसके पिता ने उसकी गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आगे की जाँच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें

 


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.