कटरा में स्वतंत्रता दिवस से पहले माता वैष्णो देवी के आधार शिविर में फिदायीन-रोधी संयुक्त मॉक ड्रिल

कटरा में स्वतंत्रता दिवस से पहले माता वैष्णो देवी के आधार शिविर में फिदायीन-रोधी संयुक्त मॉक ड्रिल

कटरा में स्वतंत्रता दिवस से पहले माता वैष्णो देवी के आधार शिविर में फिदायीन-रोधी संयुक्त मॉक ड्रिल
Modified Date: August 12, 2026 / 09:32 pm IST
Published Date: August 12, 2026 9:32 pm IST

जम्मू, 12 अगस्त (भाषा) स्वतंत्रता दिवस समारोह से पहले सुरक्षा और आपातकालीन प्रतिक्रिया एजेंसियों की तैयारी तथा आपसी तालमेल को परखने के लिए बुधवार को कटरा में माता वैष्णो देवी गुफा मंदिर के आधार शिविर में फिदायीन-रोधी संयुक्त सुरक्षा ‘मॉक ड्रिल’ आयोजित की गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि इस अभ्यास की देखरेख पुलिस अधीक्षक (एसपी) ने की और इसे रियासी ज़िले की पुलिस ने विशेष अभियान समूह (एसओजी), केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) और सेना की ‘मीडियम’ रेजिमेंट के साथ मिलकर आयोजित किया; इसमें स्वास्थ्य सेवाओं और अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाओं ने भी हिस्सा लिया।

पुलिस ने बताया कि अभ्यास के दौरान पहले से तय मानक संचालन प्रक्रियाओं, संचार व्यवस्था और त्वरित प्रतिक्रिया तंत्र की प्रभावशीलता की भी जांच की गई। साथ ही उन क्षेत्रों की पहचान की गई, जहां आगे सुधार की जरूरत है।

इस ‘मॉक ड्रिल’ का मकसद स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान सुरक्षा से जुड़ी किसी भी अप्रत्याशित चुनौती से मिलकर निपटने के लिए अलग-अलग एजेंसियों के बीच तालमेल, संचार, कार्रवाई संबंधी समन्वय और तेजी से फैसले लेने की क्षमता को मजबूत करना था।

रियासी जिला पुलिस ने जिले में स्वतंत्रता दिवस समारोहों के दौरान पुख्ता सुरक्षा इंतजाम, जन-सुरक्षा और शांतिपूर्ण आयोजन सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराया।

भाषा शुभम सुरेश

सुरेश


लेखक के बारे में