कनिष्ठ अभियंता ने अपने क्वार्टर में आत्महत्या की

Ads

कनिष्ठ अभियंता ने अपने क्वार्टर में आत्महत्या की

  •  
  • Publish Date - July 15, 2024 / 07:34 PM IST,
    Updated On - July 15, 2024 / 07:34 PM IST

जयपुर, 15 जुलाई (भाषा) राजस्थान में गंगानगर जिले के सूरतगढ़ थर्मल प्लांट में कार्यरत एक कनिष्ठ अभियंता ने अपने क्वार्टर में सोमवार को कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना राजियासर थाना क्षेत्र की है और मृतक की पहचान सूरतगढ़ थर्मल प्लांट में कनिष्ठ अभियंता पद पर कार्यरत विजेंद्र चितारा (28) के तौर पर हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसने थर्मल कॉलोनी स्थित अपने क्वार्टर में कथित रूप से खुदकुशी कर ली।

थर्मल चौकी प्रभारी हरबंस लाल ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि चितारा पिछले कुछ दिनों से अवसाद में था।

उन्होंने बताया कि चितारा ने फंदा लगाने से पहले अपने हाथ की नसों को धारदार हथियार से काटने का भी प्रयास किया था।

हरबंस लाल ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी नोमान

नोमान