लालकिले के लिए रवाना होने से ठीक पहले मोदी ने गायों और मोरों को खाना खिलाते हुए वीडियो साझा किया
लालकिले के लिए रवाना होने से ठीक पहले मोदी ने गायों और मोरों को खाना खिलाते हुए वीडियो साझा किया
नयी दिल्ली, 16 अगस्त (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी सुबह की दिनचर्या का एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह 80वें स्वतंत्रता दिवस पर लालकिले से राष्ट्र को संबोधित करने के लिए रवाना होने से पहले लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर गायों को चारा और मोरों को दाना खिलाते नजर आ रहे हैं।
मोदी ने रविवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘हर सुबह अपने दोस्तों को खाना खिलाना मेरी दिनचर्या है। कल सुबह उन्हें किसी तरह पता चल गया कि मैं जल्दी निकल रहा हूं, इसलिए लालकिले के लिए रवाना होते समय वे मुझसे मिलने आ गए। हमेशा की तरह यह पल खास था।’’
प्रधानमंत्री के सोशल मीडिया पोस्ट में अक्सर मोर और विशेष नस्ल की छोटी गाय नजर आती हैं। ये कई बार प्रधानमंत्री आवास के परिसर में सुबह की सैर के दौरान उनके साथ दिखाई देते हैं।
गौरतलब है कि प्रधानमंत्री के लिए पशु-पक्षियों को खाना खिलाना दिनचर्या का हिस्सा है। ये गाय और मोर नयी दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास ‘7, लोक कल्याण मार्ग’ में रहते हैं।
भाषा शफीक नेत्रपाल
नेत्रपाल

Facebook


