न्यायमूर्ति बी एस चौहान मणिपुर हिंसा की जांच करने वाले आयोग का नेतृत्व करेंगे

Ads

न्यायमूर्ति बी एस चौहान मणिपुर हिंसा की जांच करने वाले आयोग का नेतृत्व करेंगे

  •  
  • Publish Date - February 26, 2026 / 10:14 PM IST,
    Updated On - February 26, 2026 / 10:14 PM IST

नयी दिल्ली, 26 फरवरी (भाषा) केंद्र सरकार ने उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बलबीर सिंह चौहान को मणिपुर में हुई हिंसा की जांच कर रहे आयोग का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है।

यह नियुक्ति न्यायमूर्ति अजय लांबा के इस्तीफे के बाद हुई है, जो बृहस्पतिवार को जारी एक सरकारी आदेश के अनुसार 28 फरवरी से प्रभावी होगा।

गृह मंत्रालय द्वारा राजपत्र में प्रकाशित आदेश में कहा गया है कि न्यायमूर्ति चौहान एक मार्च को आयोग का कार्यभार ग्रहण करेंगे।

केंद्र सरकार द्वारा चार जून, 2023 को जांच आयोग का गठन किया गया था, जिसकी अध्यक्षता मूल रूप से गुवाहाटी उच्च न्यायालय के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति अजय लांबा ने की थी।

जांच के दायरे में यह भी शामिल है कि क्या किसी भी जिम्मेदार अधिकारी या व्यक्ति की ओर से कर्तव्य में कोई चूक या लापरवाही हुई थी। यह हिंसा और दंगों को रोकने तथा उनसे निपटने के लिए उठाए गए प्रशासनिक उपायों की पर्याप्तता का भी आकलन कर रहा है।

आयोग लोगों या संस्था द्वारा प्रस्तुत शिकायतों या आरोपों की जांच कर रहा है।

भाषा प्रशांत रंजन

रंजन