कर्नाटक: सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत

कर्नाटक: सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत

कर्नाटक: सड़क हादसे में चार छात्रों की मौत
Modified Date: January 29, 2024 / 03:05 pm IST
Published Date: January 29, 2024 3:05 pm IST

बागलकोट (कर्नाटक), 29 जनवरी (भाषा) जिले के जामखंडी में अलागुर गांव के पास सोमवार को स्कूल बस और ट्रैक्टर के बीच टक्कर के कारण चार छात्रों की मौत हो गई, जबकि आठ अन्य लोग घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने कहा कि अलागुर में वर्धमान महावीर एजुकेशनल सोसाइटी के 13 से 17 साल की उम्र के छात्र जब कवातागी गांव से लौट रहे थे तभी यह दुर्घटना हुई।

पुलिस ने बताया कि घायल छात्रों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुख्यमंत्री सिद्धरमैया ने शोक व्यक्त करते हुए दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की अनुग्रह राशि और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये देने की घोषणा की।

भाषा योगेश संतोष

संतोष


लेखक के बारे में