कर्नाटक: यादगीर में व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे 46 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त

कर्नाटक: यादगीर में व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे 46 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त

कर्नाटक: यादगीर में व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे 46 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त
Modified Date: March 13, 2026 / 07:03 pm IST
Published Date: March 13, 2026 7:03 pm IST

यादगीर(कर्नाटक), 13 मार्च (भाषा) कर्नाटक के यादगीर में एक विशेष निरीक्षण अभियान के दौरान होटलों में व्यावसायिक तौर पर इस्तेमाल किए जा रहे 46 घरेलू एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को कई होटलों का निरीक्षण करने के बाद ये सिलेंडर जब्त किए।

उपायुक्त हर्षल भोयर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि घरेलू सिलेंडर का इस्तेमाल खाना पकाने के बजाय व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा था, जो आवश्यक वस्तु अधिनियम और एलपीजी आपूर्ति नियमों का उल्लंघन है।

उन्होंने बताया, “विशेष अभियान के दौरान घरेलू उपयोग वाले ऐसे 46 एलपीजी सिलेंडर जब्त किए गए, जिनका व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था।

अधिकारी ने जिले के निवासियों से घरेलू एलपीजी की कमी को लेकर नहीं घबराने की अपील की।

भोयर ने कहा कि प्रशासन एलपीजी सिलेंडर के अवैध उपयोग को रोकने के लिए ऐसे विशेष अभियान जारी रखेगा और घरेलू उपयोग वाले सिलेंडर का दुरुपयोग पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

भाषा जितेंद्र सुभाष

सुभाष


लेखक के बारे में