Gold Price 12 March 2026: मिडिल ईस्ट संकट के बीच सोने की कीमतों में उछाल, 1.63 लाख के पार पहुंचे दाम, जानें आपके शहर में क्या है 18K, 22K और 24K का भाव?
Gold Price 12 March 2026: दुनिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण निवेशक सुरक्षित निवेश की तरफ रुख कर रहे हैं, जिससे सोने की मांग बढ़ी है और कीमतों को सहारा मिला है। भारत में सोने-चांदी के दाम घरेलू परिस्थितियों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव से भी प्रभावित होते हैं।
(Gold Price 12 March 2026/ Image Credit: IBC24 News)
- 12 मार्च को दिल्ली में 24 कैरेट सोना ₹1,63,470 प्रति 10 ग्राम पर पहुंचा।
- 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम में भी ₹10 प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी।
- मिडिल ईस्ट तनाव के चलते सोने की मांग बढ़ी, कीमतों को सहारा मिला।
नई दिल्ली: Gold Price 12 March 2026 in India देश में आज 12 मार्च को सोने की कीमतें फिर बढ़ गई हैं। दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 रुपये बढ़कर 1,163,470 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई है। इसी तरह 22 कैरेट और 18 कैरेट वाले सोने के भाव भी 10 रुपये प्रति 10 ग्राम की बढ़ोतरी हुई है। मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बिक रहा है। पिछले दिन दिल्ली के सराफा बाजार में सोने की कीमत 900 रुपये बढ़े थे, जिससे यह 1,65,600 रुपये प्रति 10 ग्राम तक पहुंच गया था।
मिडिल ईस्ट तनाव और सोने की मांग (Demand for Gold)
बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के बीच निवेशक सुरक्षित निवेश वाले एसेट की ओर बढ़ रहे हैं। इसका असर सोने की कीमतों पर भी दिख रहा है। अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच जारी युद्ध और अंतरराष्ट्रीय तनाव के कारण निवेशक गोल्ड को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। इसके चलते मांग बढ़ी और कीमतों को मजबूती मिली। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर सोना 5,189.05 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा है।
दिल्ली में आज 24 कैरेट सोने का भाव रुपये में ( गुडरिटर्न के अनुसार)
| मात्रा (ग्राम) | आज का भाव (₹) | कल का भाव (₹) | बदलाव |
| 1 ग्राम | ₹16,347 | ₹16,346 | + ₹1 |
| 8 ग्राम | ₹1,30,776 | ₹1,30,768 | + ₹8 |
| 10 ग्राम | ₹1,63,470 | ₹1,63,460 | + ₹10 |
| 100 ग्राम | ₹16,34,700 | ₹16,34,600 | + ₹100 |
प्रमुख शहरों में गोल्ड रेट (Gold Rate Today)
आज दिल्ली में 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,470 रुपये प्रति 10 ग्राम है। 22 कैरेट का भाव 1,49,860 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वहीं 18 कैरेट का भाव 1,22,640 रुपये प्रति 10 ग्राम है। वर्तमान में मुंबई और कोलकाता में 18 कैरेट सोने की कीमत 1,22,490 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम, जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 1,63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम है। पुणे और बेंगलुरु इन दोनों शहरों में 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,63,320 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,49,710 रुपये प्रति 10 ग्राम है। जबकि 18 कैरेट सोने की कीमत 1,22,490 रुपये प्रति 10 ग्राम है।
आज भारत के प्रमुख शहरों में सोने का भाव (10 ग्राम)
| शहर | 18 कैरेट सोने का भाव (₹) | 22 कैरेट सोने का भाव (₹) | 24 कैरेट सोने का भाव (₹) |
| दिल्ली | ₹1,22,640 | ₹1,49,860 | ₹1,63,470 |
| मुंबई | ₹1,22,490 | ₹1,49,710 | ₹1,63,320 |
| अहमदाबाद | ₹1,22,540 | ₹1,49,760 | ₹1,63,370 |
| चेन्नई | ₹1,29,510 | ₹1,51,210 | ₹1,64,960 |
| कोलकाता | ₹1,22,490 | ₹1,49,710 | ₹1,63,320 |
| हैदराबाद | ₹1,22,490 | ₹1,49,710 | ₹1,63,320 |
| जयपुर | ₹1,22,640 | ₹1,49,860 | ₹1,63,470 |
| भोपाल | ₹1,22,540 | ₹1,49,760 | ₹1,63,370 |
| लखनऊ | ₹1,22,640 | ₹1,49,860 | ₹1,63,470 |
| चंडीगढ़ | ₹1,22,640 | ₹1,49,860 | ₹1,63,470 |
अमेरिका-ईरान-इजरायल युद्ध का प्रभाव (Middle East Tensions)
अंतरराष्ट्रीय तनाव ने सोने की कीमतों पर असर डाला है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान में हमला करने के लिए लगभग सब कुछ पूरा हो चुका है और युद्ध जल्द खत्म हो सकता है। वहीं, इजरायल के रक्षा मंत्री ने कहा कि तब तक लड़ाई जारी रहेगी जब तक सभी सैन्य लक्ष्य हासिल नहीं हो जाते। यह युद्ध 28 फरवरी 2026 को शुरू हुआ था।
दिल्ली में पिछले 10 दिनों का सोने का भाव (1 ग्राम)
| दिनांक | 24 कैरेट कीमत (₹) | बदलाव | 22 कैरेट कीमत (₹) | बदलाव |
| 12 मार्च 2026 | ₹16,347 | 1 | ₹14,986 | 1 |
| 11 मार्च 2026 | ₹16,346 | 93 | ₹14,985 | 85 |
| 10 मार्च 2026 | ₹16,253 | 70 | ₹14,900 | 65 |
| 09 मार्च 2026 | ₹16,183 | -197 | ₹14,835 | -180 |
| 08 मार्च 2026 | ₹16,380 | 0 | ₹15,015 | 0 |
| 07 मार्च 2026 | ₹16,380 | 252 | ₹15,015 | 230 |
| 06 मार्च 2026 | ₹16,128 | -175 | ₹14,785 | -160 |
| 05 मार्च 2026 | ₹16,303 | -163 | ₹14,945 | -150 |
| 04 मार्च 2026 | ₹16,466 | -311 | ₹15,095 | -285 |
| 03 मार्च 2026 | ₹16,777 | -289 | ₹15,380 | -265 |
चांदी की कीमत में गिरावट (Decline in Silver Price)
चांदी की कीमतें 12 मार्च को गिरावट के साथ खुलीं। दिल्ली के सराफा बाजार में चांदी 100 रुपये गिरकर 2,89,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। एक दिन पहले चांदी का भाव 4,275 रुपये या 1.53% की गिरावट के साथ 2,75,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर था। अंतरराष्ट्रीय बाजार में हाजिर चांदी 86.69 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है। जनवरी 2026 में चांदी का भाव 4 लाख रुपये के आंकड़े को पार कर गया था।
इन्हें भी पढ़ें:
- Stocks To Watch: आज का ट्रेडिंग निवेशकों के लिए बन सकता है गेम-चेंजर! इन स्टॉक्स में अचानक आ सकता है बड़ा एक्शन, दांव लगाने से पहले जान लें पूरी कहानी
- Petrol Diesel Price 12 March 2026: 50 रुपए से ज्यादा महंगा हुआ पेट्रोल-डीजल, अच्छे दिन का इंतजार कर रहे लोगों को सुबह-सुबह लगा जोर का झटका, जानिए आपके शहर में क्या है कीमत
- LPG Gas Cylinder Price Hike: महंगाई का बड़ा झटका! LPG सिलेंडर के दाम 1000 रुपये के पार, जानें आपके शहर में क्या है कीमत

Facebook


