Salman Ali Agha Dismissal: नहीं देखा होगा क्रिकेट में ऐसा आउट.. नेकी करने के चक्कर में पैविलियन लौटे पाकिस्तान कप्तान, आप भी देखें
Salman Ali Agha Dismissal Viral Video: पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश मैच में सलमान अली आगा अनोखे तरीके से आउट, ढाका मुकाबला बारिश के कारण रुका।
Salman Ali Agha Dismissal Viral Video || Image- Rajesh Sahu Twitter
- पाकिस्तान 275 रनों का लक्ष्य देने में सफल
- सलमान अली आगा विवादित तरीके से आउट
- ढाका मैच बारिश के कारण रुका
Salman Ali Agha Dismissal Viral Video: ढाका: बांग्लादेश में इन दिनों पाकिस्तान और बांग्लादेश पुरुष क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला जारी है। सीरीज के पहले मुकाबले में बांग्लादेश के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम को मात्र 114 रनों पर ऑलआउट कर दिया था और मुकाबला आसानी से जीत लिया था। वहीं आज ढाका के शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा मुकाबला खेला गया, जो फिलहाल बारिश के कारण रुका हुआ है।
अजब तरीके से आउट हुए सलमान अली आगा
इस मुकाबले में पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए बांग्लादेश के सामने 275 रनों का लक्ष्य रखा, लेकिन इस दौरान पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा अनोखे तरीके से बांग्लादेश के गेंदबाजों का शिकार बने। वे इस फैसले से बेहद नाराज थे और उन्होंने अपना हेलमेट मैदान पर ही फेंक दिया। उस समय आगा 64 रनों पर बल्लेबाजी कर रहे थे, जबकि दूसरी ओर मोहम्मद रिजवान क्रीज पर मौजूद थे।
क्या हुआ मैदान में?
Salman Ali Agha Dismissal Viral Video: दरअसल, बल्लेबाजी के दौरान रिजवान ने एक शॉट खेला, जो सीधे नॉन-स्ट्राइकर एंड पर खड़े आगा के पास आ गया। आगा गेंद को उठाने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन मिराज ने गेंद पकड़कर सीधे स्टंप पर हिट कर दिया और आउट की अपील की। मामला तीसरे अंपायर के पास पहुंचा, जहां सलमान अली आगा को आउट करार दे दिया गया। इस बीच आगा अंपायर से सफाई देते हुए नाराज होकर मैदान से बाहर चले गए। हालांकि वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पाकिस्तानी कप्तान पहले ही क्रीज से बाहर खड़े थे और उन्होंने बांग्लादेश की फील्डिंग में भी बाधा उत्पन्न की। आप भी देखें यह वीडियो।
पाकिस्तान-बांग्लादेश के बीच मैच चल रहा। रिजवान ने शॉट खेला। सलमान को लगी। सलमान ने गेंद उठाकर बांग्लादेश के मेंहदी हसन को दी। उसने रन आउट कर दिया। 😂
दोनों देशों की बीच यही राजनीति में है। आपस में रत्तीभर भरोसा नहीं करते। मौका मिलते ही रेल देते हैं।pic.twitter.com/H4UcXCwtRi
— Rajesh Sahu (@askrajeshsahu) March 13, 2026
इन्हें भी पढ़ें:-
ईरान युद्ध के बीच तुर्किये के ऊपर तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल को नाटो ने मार गिराया
शिक्षा के क्षेत्र में नए मानदंड स्थापित करेगा उत्तर प्रदेश: राजनाथ सिंह
पाकिस्तान के उत्तर पश्चिम हिस्से में आईईडी बम धमाके में छह पुलिसकर्मियों की मौत
यह भी देखें:-
शशिकला ने नई पार्टी का नाम घोषित किया, कहा- आगामी चुनाव गठबंधन में लड़ेंगी
पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात का सीएसएल के जहाज निर्माण उद्योग पर फिलहाल कोई असर नहीं: अधिकारी
ईंधन भरने वाले विमान में सवार चार चालक दल के चार सदस्यों की मौत: अमेरिकी सेना

Facebook


