कर्नाटक: विधान परिषद की सात सीट के लिए आठ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

कर्नाटक: विधान परिषद की सात सीट के लिए आठ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन

कर्नाटक: विधान परिषद की सात सीट के लिए आठ उम्मीदवारों ने दाखिल किया नामांकन
Modified Date: June 8, 2026 / 10:17 pm IST
Published Date: June 8, 2026 10:17 pm IST

बेंगलुरु, आठ (भाषा) कर्नाटक में विधान परिषद की सात सीट पर 18 जून को होने वाले चुनाव के लिए सोमवार को आठ उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया।

सोमवार को नामांकन का अंतिम दिन था।

कर्नाटक विधानसभा के सदस्य विधान सौधा में मतदान करेंगे।

विधानसभा में बहुमत संख्या के आधार पर कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) क्रमशः चार और दो सीट पर जीत हासिल कर सकती हैं।

हालांकि, सातवीं सीट पर कड़ी टक्कर होने की संभावना है क्योंकि कांग्रेस और जनता दल सेक्युलर (जदएस) दोनों ने ही अपने दम पर जीतने के लिए पर्याप्त संख्या न होने के बावजूद उम्मीदवार उतारे हैं।

कांग्रेस नेता नसीर अहमद, तिप्पनप्पा व बीके हरिप्रसाद, भाजपा नेता एन नागराजू (एमटीबी), प्रताप सिम्हा नायक के. व सुनील वल्यापुर और जदएस नेता गोविंदराजू का कार्यकाल 30 जून को समाप्त हो रहा है, जिस कारण चुनाव जरूरी हो गया है।

नामांकन दाखिल करने वाले उम्मीदवारों में कांग्रेस के तिप्पनप्पा कामनूर, पीवी मोहन, बी के हरिप्रसाद (कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष), शिवन्ना बीएस व विनय कार्तिक प्रकाश और भाजपा के लिंगराज पाटिल व रघु आर तथा जदएस) नेता गोविंदराजू शामिल हैं।

सातवीं सीट के लिए कांग्रेस के विनय कार्तिक प्रकाश और जदएस के गोविंदराजू के बीच मुकाबला होने की संभावना है।

दोनों ने अपने-अपने दलों के वरिष्ठ नेताओं के साथ नामांकन दाखिल किए।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में