कर्नाटक: आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर नौंवीं कक्षा की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

कर्नाटक: आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर नौंवीं कक्षा की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप

कर्नाटक: आवासीय विद्यालय के प्रधानाचार्य पर नौंवीं कक्षा की छात्रा के साथ यौन उत्पीड़न का आरोप
Modified Date: September 29, 2026 / 10:33 pm IST
Published Date: September 29, 2026 10:33 pm IST

चिक्कबल्लापुर (कर्नाटक), 29 सितंबर (भाषा) जिले के एक सरकारी आवासीय विद्यालय में रहने वाली नौवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ प्रधानाचार्य ने कथित तौर पर यौन उत्पीड़न किया। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि कथित घटना 26 सितंबर को हुई थी।

प्राथमिकी के अनुसार, 15 साल की लड़की ने अपनी शिकायत में बताया कि शारीरिक शिक्षा की छमाही परीक्षा पूरी होने के बाद, सभी छात्र प्रार्थना कक्ष में पढ़ाई कर रहे थे।

प्राथमिकी के मुताबिक, अपराह्न करीब ढाई बजे प्रधानाचार्य ने उसे बहला-फुसलाकर चिकित्सा कक्ष में बुलाया, उसे गलत तरीके से छुआ और यौन उत्पीड़न किया।

पुलिस ने बताया कि उसने कथित तौर पर उसे यह घटना किसी को न बताने की धमकी भी दी थी। अगले दिन, जब उसके पिता छात्रावास आए, तो पीड़िता ने उन्हें पूरी घटना बताई।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, “इसके बाद उसके पिता उसे पुलिस थाने ले गए और उसकी शिकायत पर, प्रधानाचार्य के खिलाफ ‘बच्चों का यौन अपराधों से संरक्षण’ (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं और भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(2) (आपराधिक धमकी) के तहत डिबुराहल्ली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया।”

मामले में की जांच जारी है।

भाषा

प्रशांत माधव

माधव


लेखक के बारे में