ईरान के घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर कर्रा का हमला

ईरान के घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर कर्रा का हमला

ईरान के घटनाक्रम पर प्रधानमंत्री की चुप्पी पर कर्रा का हमला
Modified Date: March 5, 2026 / 05:41 pm IST
Published Date: March 5, 2026 5:41 pm IST

जम्मू, पांच मार्च (भाषा) कांग्रेस के जम्मू-कश्मीर अध्यक्ष तारिक हमीद कर्रा ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि वह ईरान से जुड़े घटनाक्रमों पर चुप हैं और दावा किया कि वर्ष 2026 केंद्र में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के लिए “अहम वर्ष” साबित हो सकता है।

यहां पार्टी के एक संवाद सत्र को संबोधित करते हुए कर्रा ने ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत पर प्रधानमंत्री की ओर से कोई टिप्पणी नहीं किए जाने पर असंतोष जताई।

प्रधानमंत्री मोदी पर अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रमों पर स्पष्ट रुख न अपनाने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा, “हम आपको ईरान पर अपना रुख स्पष्ट करने के लिए बार-बार याद दिलाते रहे हैं, लेकिन आपने इस पर ध्यान तक नहीं दिया।”

उन्होंने कहा, “2025 के एक कार्यक्रम में हमने कहा था कि 2026 मोदी जी के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण होगा। आज मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूं कि 2026 वास्तव में मोदी जी और इस भाजपा सरकार के लिए एक अहम वर्ष साबित हो सकता है।”

विपक्ष के नेता राहुल गांधी का उल्लेख करते हुए कर्रा ने कहा कि प्रधानमंत्री के “डर” के बारे में गांधी की टिप्पणी निराधार नहीं थी और आरोप लगाया कि सरकार “उनके (मोदी) हाथों से रेत की तरह फिसल रही है।”

भाषा खारी नरेश

नरेश


लेखक के बारे में