Sumitra Balmik Health: अचानक बिगड़ी राज्यसभा सांसद की तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टर ने क्या कहा

Sumitra Balmik Health: मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक की तबीयत अचानक खराब हो गई। जानकारी के अनुसार हाल ही में सतना और बैतूल के दौरे से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।

Sumitra Balmik Health: अचानक बिगड़ी राज्यसभा सांसद की तबीयत, आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती, जानें डॉक्टर ने क्या कहा

sumitra/ image source: x

Modified Date: March 5, 2026 / 06:44 pm IST
Published Date: March 5, 2026 6:31 pm IST
HIGHLIGHTS
  • राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक
  • अस्पताल में भर्ती दौरे से लौटने के बाद तबीयत बिगड़ी
  • थकान बताई जा रही मुख्य वजह

Sumitra Balmik Health: जबलपुर: मध्यप्रदेश के जबलपुर से बड़ी खबर आ रही है। जहां भारतीय जनता पार्टी की राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक की तबीयत अचानक खराब हो गई। जानकारी के अनुसार हाल ही में सतना और बैतूल के दौरे से लौटने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। लगातार कार्यक्रमों और यात्रा की वजह से उन्हें काफी थकान महसूस हो रही थी, जिसके बाद परिजनों और सहयोगियों ने उन्हें तुरंत डॉक्टरों को दिखाया। डॉक्टरों ने जांच के बाद सावधानी बरतने की सलाह दी और बेहतर निगरानी के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करने का निर्णय लिया गया।

Sumitra Balmik Health Update: राज्यसभा सांसद सुमित्रा बाल्मीक अस्पताल में भर्ती

बताया जा रहा है कि सांसद सुमित्रा बाल्मीक को जबलपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल के डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी सेहत पर नजर बनाए हुए है। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि अत्यधिक व्यस्त कार्यक्रम और यात्रा के कारण उन्हें थकान और कमजोरी की समस्या हो गई थी। डॉक्टरों ने उन्हें आराम करने और कुछ समय तक सार्वजनिक कार्यक्रमों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है ताकि वह पूरी तरह से स्वस्थ हो सकें।

Sumitra Balmik Health News: भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे

सांसद के अस्पताल में भर्ती होने की खबर मिलते ही भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता उनसे मिलने अस्पताल पहुंचे। सभी ने उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। पार्टी के स्थानीय पदाधिकारियों ने भी कहा कि सांसद जल्द ही ठीक होकर फिर से अपने कामकाज में सक्रिय होंगी।

इन्हें भी पढ़ें


लेखक के बारे में

पत्रकारिता और क्रिएटिव राइटिंग में स्नातक हूँ। मीडिया क्षेत्र में 3 वर्षों का विविध अनुभव प्राप्त है, जहां मैंने अलग-अलग मीडिया हाउस में एंकरिंग, वॉइस ओवर और कंटेन्ट राइटिंग जैसे कार्यों में उत्कृष्ट योगदान दिया। IBC24 में मैं अभी Trainee-Digital Marketing के रूप में कार्यरत हूँ।