Karu Nagarajan Resigns: BJP को एक और बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है कारण

Karu Nagarajan Resigns: BJP को एक और बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है कारण

Karu Nagarajan Resigns: BJP को एक और बड़ा झटका, प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव ने दिया इस्तीफा, जानिए क्या है कारण

Karu Nagarajan Resigns | Photo Credit: AI

Modified Date: June 6, 2026 / 08:55 am IST
Published Date: June 6, 2026 8:54 am IST
HIGHLIGHTS
  • अन्नामलाई का इस्तीफा
  • प्रदेश उपाध्यक्ष और सचिव ने भी छोड़ी बीजेपी
  • लगातार इस्तीफों से संगठन कमजोर

नई दिल्ली: Karu Nagarajan Resigns तमिलनाडु की राजनीतिक गलियारों में इस समय खलबली मची हुई है। यहां एक के बाद एक नेताओं ने बीजेपी से बगावत हो रहे हैं। हालही में पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने अपने पद से इस्तीफा दिया है। जिसके बाद अब बीजेपी को एक और झटका का सामना करना पड़ा है। बीजेपी के राज्य उपाध्यक्ष करुणा नागराजन और पार्टी की राज्य सचिव सुमति वेंकटेश ने भी अपने-अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है। दोनों नेताओं ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।

Karu Nagarajan Resigns नागराजन और वेंकटेश ने शुक्रवार को BJP से अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। BJP के पूर्व तमिलनाडु उपाध्यक्ष कारू नागराजन ने अब अन्नामलाई की नई राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का इरादा जताया है। हालांकि सुमति ने अभी अपने अगले कदम का ऐलान नहीं किया है। इन तीन इस्तीफों के बाद राज्य में पैर जमाने की कोशिश कर रही भगवा पार्टी को करारा झटका लगा है।

बता दें कि इससे पहले अपनी आक्रामक राजनीतिक शैली के कारण लोकप्रियता हासिल करने वाले और द्रविड़ दलों को सीधे चुनौती देने वाले के. अन्नामलाई ने भी भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से शुक्रवार को इस्तीफा दे दिया। अन्नामलाई ने कहा कि उनके लक्ष्य बड़े हैं और नये समावेशी एजेंडे के तहत अधिक लोगों को साथ लेकर चलना होगा। उन्होंने घोषणा की कि वह नया राजनीतिक दल बनाएंगे और तमिलनाडु में अगला चुनाव लड़ेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।