करूणानिधि की सेहत में हो रहा सुधार, हाल जानने पहुंचे सीएम के साथ कई मंत्री, कमल हासन भी मिले

Ads

करूणानिधि की सेहत में हो रहा सुधार, हाल जानने पहुंचे सीएम के साथ कई मंत्री, कमल हासन भी मिले

  •  
  • Publish Date - July 27, 2018 / 08:59 AM IST,
    Updated On - November 29, 2022 / 08:39 PM IST

चेन्नई। तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (डीएमके) प्रमुख एम. करुणानिधि की तबीयत में सुधार आ रहा है।  94 वर्षीय करुणानिधि का इलाज गोपालापुरम स्थित उनके आवास पर ही चल रहा है जैसे ही करुणानिधि के खराब तबीयत की खबर आई उनके आवास पर समर्थकों का तांता लग गया समर्थकों के अलावा राज्य के दिग्गज नेता भी उनका हाल जानने घर पहुंचे

करूणानिधि हाल जानने के लिए तमिलनाडु के उपमुख्यंत्री ओ. पन्नीरसेल्वम, कई मंत्री और एआईएडीएमके वरिष्ठ नेताओं के साथ उनके निवास पहुंचे। इस दौरान उनकी मुलाकात डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन से भी मुलाकात की। ये पहली बार हुआ है कि एआईएडीएमके के नेता उनके गोपालापुरम स्थित निवास पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें : दिल्ली-एनसीआर में 30 घंटे से बारिश, 100 से ज्यादा सड़कों पर पानी भरा, जनजीवन अस्तव्यस्त

शुक्रवार को अभिनेता से नेता बने कमल हासन भी करूणानिधि का हाल जानने के लिए उनके निवास पहुंचे। उन्होंने वहां पार्टी नेताओं से चर्चा भी की। करूणानिधि को 18 जुलाई को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सेहत में सुधार आने के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई थी। अब उनका इलाज घर पर ही किया जा रहा है।

कावेरी अस्पताल की मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, बढ़ती उम्र का असर उनकी सेहत पड़ रहा है। उन्हें बार-बार बुखार आ रहा है। साथ ही, उन्हें यूरिन इन्फेक्शन भी हुआ था करुणानिधि से मिलने के बाद राज्य के मंत्री डी. जयाकुमार ने कहा कि उनकी हालत में सुधार हो रहा है, वह जल्द ही ठीक हो जाएंगेआपको बता दें कि करुणानिधि ने हाल ही में अपना 94वां जन्मदिन भी मनाया है

यह भी पढ़ें : पिकअप वैन ड्राइवर को झपकी आई, भीषण हादसे में 6 की मौत, बच गई नवजात

बता दें कि करुणानिधि पांच बार तमिलनाडु के मुख्यमंत्री रहे हैं। अभी तक वे जिस भी सीट पर चुनाव लड़े हैं, न्हें हमेशा जीत मिली है। करुणानिधि ने 1969 में पहली बार राज्य के सीएम का पद संभाला था, जबकि 2003 में आखिरी बार मुख्यमंत्री बने थे

वेब डेस्क, IBC24