कश्मीर: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया, जांच के आदेश

कश्मीर: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया, जांच के आदेश

कश्मीर: अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद महिला ने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया, जांच के आदेश
Modified Date: June 20, 2026 / 06:18 pm IST
Published Date: June 20, 2026 6:18 pm IST

श्रीनगर, 20 जून (भाषा) जम्मू-कश्मीर के बांदीपोरा जिले में अधिकारियों ने अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद एक महिला के कथित तौर पर सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिये जाने की घटना की जांच के आदेश दिए। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के चेचिनार अलूसा इलाके की रहने वाली हफीजा बेगम के परिवार ने आरोप लगाया कि बांदीपोरा जिला अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसने सड़क किनारे बच्चे को जन्म दिया और उसे अस्पताल में निगरानी में रखा गया है।

उन्होंने बताया कि इस घटना के बाद बांदीपोरा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने मामले की जांच के लिए पांच सदस्यीय जांच समिति का गठन किया।

आदेश के मुताबिक, “मामले की विस्तृत जांच के लिए समिति का गठन किया जाता है, जो इस मामले की जांच करेगी और इस संबंध में विस्तृत तथ्यात्मक रिपोर्ट निश्चित रूप से दो दिनों के भीतर प्रस्तुत करेगी।”

आदेश में बताया गया कि बांदीपोरा जिला अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक यह सुनिश्चित करेंगे कि संबंधित चिकित्सक घटना की जांच के लिए समिति के दौरे के दौरान उपलब्ध रहें।

भाषा जितेंद्र माधव

माधव


लेखक के बारे में