Kejriwal on Punjab BJP New State Chief || Image- BJP File
चंडीगढ़: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंजाब चुनावों में “आत्मसमर्पण” की घोषणा कर दी है। (Kejriwal on Punjab BJP New State Chief) केजरीवाल ने एक पोस्ट में कहा कि (केवल सिंह) ढिल्लों जी को प्रदेश अध्यक्ष घोषित करके भाजपा ने पंजाब के चुनावों में प्रभावी रूप से आत्मसमर्पण कर दिया है।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
उन्होंने कहा कि पंजाब में भाजपा का चुनाव अभियान अब केवल “ईडी और सीबीआई की छापेमारी” तक ही सीमित रहेगा। भाजपा पहले ही देख चुकी है कि पंजाबी इन छोटी-मोटी छापेमारी से नहीं डरते।
केवल ढिल्लों जी को प्रदेश अध्यक्ष घोषित करके बीजेपी ने पंजाब चुनाव छोड़ देने का ऐलान कर दिया है।
बीजेपी का पंजाब में चुनाव प्रचार अब केवल ED और CBI की रेड तक सीमित होगा। और पिछली कुछ रेड में बीजेपी देख चुकी है कि पंजाबी इन टुच्ची मुच्ची रैडों से नहीं डरते। https://t.co/jiKmAPSD0q
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 28, 2026
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
भाजपा ने आज केवल सिंह ढिल्लों को पंजाब इकाई का प्रमुख चुना, जो एक सिख चेहरा हैं। (Kejriwal on Punjab BJP New State Chief) ढिल्लों राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मालवा क्षेत्र से आते हैं, जहां सीमावर्ती राज्य की 117 विधानसभा सीटों में से 69 सीटें हैं। अगले साल की शुरुआत में यहां चुनाव होने हैं।
महिला टी20 विश्व कप: आईसीसी के मैच अधिकारियों के सभी-महिला पैनल में चार भारतीय भी
पालघर : किसान से बंदरगाह परियोजना की मुआवजा राशि से 50 लाख रुपये की ठगी, तीन लोगों पर मामला दर्ज
आईबीसी कानून आने के बाद हो चुकी है चार लाख करोड़ रुपये की वसूलीः आईबीबीआई प्रमुख
सरकारी जमीन गलत तरीके से हस्तांतरित करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : जायसवाल
हरदोई में बिना अनुमति बुद्ध प्रतिमा स्थापित करने पर बवाल, पुलिस-राजस्व टीम पर पथराव