BREAKING NEWS
रिटायर्ड IAS हत्याकांड का संदिग्ध गिरफ्त से दूर

HM Amit Shah On Arvind Kejriwal : ‘केजरीवाल को देना पड़ेगा जनता को हिसाब’, गृह मंत्री शाह ने क्यों कही ये बात जानें यहां

HM Amit Shah On Arvind Kejriwal : कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा।

BJP Leaders On Union Budget 2025 | Image Credit- ANI News

BJP Leaders On Union Budget 2025 | Image Credit- ANI News

karan nepali
Published: 04 Jan 2025 | 4:27 pmModified: 04 Jan 2025 | 4:30 pm

नई दिल्ली: HM Amit Shah On Arvind Kejriwal : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज देश की राजधानी नई दिल्ली में कामकाजी महिला छात्रावास सुषमा भवन का उद्घाटन किया। इस दौरान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गृह मंत्री शाह ने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि, केजरीवाल को जब दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करने का मौका मिला, तब उन्होंने अपना भवन बनाने का काम किया।

यह भी पढ़ें : TS Singh Deo Reaction: पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या और IBC24 के संवाददाता को जान की धमकी मामले पर टीएस सिंहदेव ने जताई चिंता.. निकाय चुनाव पर भी दी प्रतिक्रिया

केजरीवाल को देना होगा हिसाब

HM Amit Shah On Arvind Kejriwal : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में कहा कि, "मेरे घर पर कुछ बच्चे मिलने आए थे तो मैंने उनसे पूछा कि केजरीवाल जी ने क्या किया? तो एक बच्चे ने कहा कि उन्होंने एक 45 करोड़ रुपए का शीशमहल खुद के लिए बनाया। राजनीति में आए तब कहते थे हम सरकारी गाड़ी नहीं लेंगे, सरकारी बंगला नहीं लेंगे। आज 50 हजार गज में दिल्लीवासियों के 45 करोड़ रुपए से अपने लिए शीश महल बनाया। केजरीवाल को दिल्ली की जनता को हिसाब देना पड़ेगा।"

उन्होंने आगे कहा, "अरविंद केजरीवाल को जब दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर काम करने का मौका मिला, तब उन्होंने अपना भवन बनाने का काम किया। दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर की चिंता नहीं की। उन्होंने शराब घोटाला किया, मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर भ्रष्टाचार किया और दवाओं के नाम पर घोटाला किया। इतना ही नहीं, सीसीटीवी के नाम पर घोटाला किया, बस खरीद में घोटाला किया और सबसे बड़ी घोटाला निजी सुविधाओं के लिए, अपना शीशमहल बनाने के लिए किया। दिल्ली की जनता को अरविंद केजरीवाल को जवाब देना पड़ेगा।"

हॉस्टल का उद्घाटन करना मेरे लिए आनंद का विषय

HM Amit Shah On Arvind Kejriwal : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सुषमा स्वराज को भी याद किया। उन्होंने कहा, "मुझसे बांसुरी स्वराज मिलने आई थी और उन्होंने मुझे बताया कि कामकाजी महिला छात्रावास बनाया जा रहा है, जिसका नाम सुषमा भवन रखा जाएगा। तब मैंने खुद कहा था मुझे हॉस्टल का साइज नहीं पूछना है, मगर सुषमा स्वराज के नाम से हॉस्टल बना है तो मैं यहां जरूर आऊंगा। यहां आने का निमंत्रण मैंने मांग कर लिया है, क्योंकि इस हॉस्टल का उद्घाटन करना मेरे लिए आनंद का विषय है।"

यह भी पढ़ें : Mahakubh 2025: महाकुंभ मेले में शामिल होने प्रयागराज पहुंचा श्री पंचायती अखाड़ा निरंजनी, शाही रथों पर सवार होकर संतों ने किया छावनी में प्रवेश

सुषमा स्वराज को हमेशा किया जाएगा याद

HM Amit Shah On Arvind Kejriwal : उन्होंने आगे कहा, "इस भवन में करीब 80 बहनें काम करेंगी, उनके सुरक्षित रहने की सुविधा एक ऐसी नेता के नाम से जुड़ रहा है जो भारत की महिला शक्ति को जागरूक और संगठित करने की प्रेरणास्रोत रही हैं। सुषमा स्वराज हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए हमेशा पार्टी की महान नेता के रूप में चिर स्मरणीय रहेंगी। उन्होंने भारत के संसदीय राजनीति के इतिहास में सुषमा स्वराज ने एनडीए-1 और एनडीए-2 दोनों सरकारों में महत्वपूर्ण विभागों की मंत्री की जिम्मेदारी बखूबी संभाली।"

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, "इस देश का लोकतांत्रिक इतिहास सुषमा स्वराज को विदेश मंत्री या स्वास्थ्य मंत्री के रूप में नहीं जानेगा, बल्कि उन्हें एक संघर्ष करने वाली विपक्ष की नेत्री के रूप में याद रखेगा। सुषमा ही थीं, जिन्होंने यूपीए-2 सरकार के 12 लाख करोड़ के घोटाले को संसद भवन में उजागर किया था। विपक्ष के नेता का पद लोकतंत्र में कितना महत्वपूर्ण होता है, इसका जब उदाहरण दिया जाएगा, तब सुषमा स्वराज को जरूर याद किया जाएगा।"

गृह मंत्री अमित शाह के बयान से जुड़ी बड़ी बातें

प्रश्न 1: गृह मंत्री शाह का केजरीवाल पर निशाना क्यों साधा?

उत्तर: गृह मंत्री अमित शाह ने केजरीवाल पर आरोप लगाया कि जब उन्हें दिल्ली के इंफ्रास्ट्रक्चर पर ध्यान केंद्रित करने का अवसर मिला, उन्होंने अपने लिए एक महल बनाने का काम किया। उन्होंने यह भी कहा कि केजरीवाल ने भ्रष्टाचार के कई मामलों में लिप्त रहे हैं।

प्रश्न 2: सुषमा भवन में कितनी महिलाएं काम करेंगी?

उत्तर: सुषमा भवन में लगभग 80 महिलाएं काम करेंगी। यह भवन कामकाजी महिलाओं के लिए सुरक्षित रहने की सुविधा प्रदान करेगा।

प्रश्न 3: सुषमा स्वराज का योगदान भारत की राजनीति में क्या था?

उत्तर: सुषमा स्वराज ने भारत की संसदीय राजनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने एनडीए की दोनों सरकारों में कई महत्वपूर्ण विभागों की मंत्री के रूप में कार्य किया और विपक्ष की एक संघर्षशील नेत्री के रूप में भी जानी जाती हैं।

प्रश्न 4: गृह मंत्री शाह ने सुषमा भवन के उद्घाटन पर क्या कहा?

उत्तर: गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि सुषमा भवन का उद्घाटन करना उनके लिए आनंद का विषय है और उन्होंने सुषमा स्वराज को याद करते हुए कहा कि वह हमेशा भाजपा कार्यकर्ताओं के लिए एक महान नेता रहेंगी।

प्रश्न 5: गृह मंत्री शाह ने केजरीवाल के कौन-कौन से घोटालों का जिक्र किया?

उत्तर: उन्होंने केजरीवाल पर शराब घोटाला, मोहल्ला क्लिनिक के नाम पर भ्रष्टाचार, दवाओं के नाम पर घोटाला और सीसीटीवी व बस खरीद में हुई अनियमितताओं का आरोप लगाया।

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए हमारे फेसबुक फेज को भी फॉलो करें

IBC24 की अन्य बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Follow the IBC24 News channel on WhatsApp

हमसे जुड़ें
FacebookTwitterInstagramMSNGoogle NewsYouTube

लेखक के बारे में

karan nepali
karan nepali

I am a content writer at IBC24 and I have learned a lot here so far and I am learning many more things too. More than 4 years have passed since I started working here. My experience here has been very good.

और भी पढ़ें...

Web Title: 'Kejriwal will have to give account to the public', know here why Home Minister Shah said this

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल

02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस

02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?

01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश

01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट

01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित

01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल

01 Oct 2026 | 10:46 pm
Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

Mahanadi Water Management: महानदी जल विवाद को लेकर दिल्ली में हाईलेवल मीटिंग, सीएम साय और माझी की मौजूदगी में अमित शाह ने की बैठक, इन मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

01 Oct 2026 | 9:53 pm