केरल : कोल्लम स्थित एक निजी बोर्डिंग स्कूल के 12 वर्षीय छात्र पर हमला; वार्डन और रसोइया गिरफ्तार
केरल : कोल्लम स्थित एक निजी बोर्डिंग स्कूल के 12 वर्षीय छात्र पर हमला; वार्डन और रसोइया गिरफ्तार
कोल्लम, दो मई (भाषा) कोल्लम में पुनालुर के पास एक निजी बोर्डिंग स्कूल के वार्डन और रसोइए को चोरी के संदेह में संस्थान के 12 वर्षीय छात्र के साथ मारपीट करने के मामले में शनिवार को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुनालुर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि रसोइए को शक था कि लड़के ने उसके 500 रुपये चुराए हैं और उसने कथित तौर पर कुछ दिन पहले लड़के को उल्टा लटका दिया था, जबकि वार्डन पर इस कृत्य में मदद करने का आरोप है।
पुलिस ने बताया कि दोनों को गिरफ्तार कर किशोर न्याय अधिनियम और भारतीय न्याय संहिता के तहत विभिन्न अपराधों के लिए मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने बताया कि हमले के परिणामस्वरूप लड़के को कोई स्वास्थ्य समस्या नहीं हुई है और वह ठीक है।
लड़के ने अपने माता-पिता को इस घटना की सूचना दी जिसके बाद उसके पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
भाषा तान्या वैभव
वैभव

Facebook


