केरल विधानसभा चुनाव: हरिपाद से कांग्रेस नेता चेन्निथला 23,000 से अधिक वोट से जीते

केरल विधानसभा चुनाव: हरिपाद से कांग्रेस नेता चेन्निथला 23,000 से अधिक वोट से जीते

केरल विधानसभा चुनाव: हरिपाद से कांग्रेस नेता चेन्निथला 23,000 से अधिक वोट से जीते
Modified Date: May 4, 2026 / 02:29 pm IST
Published Date: May 4, 2026 2:29 pm IST

अलप्पुझा (केरल), चार मई (भाषा) निर्वाचन आयोग के अनुसार केरल की हरिपाद विधानसभा सीट पर 15 चरणों की मतगणना के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश चेन्निथला ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के उम्मीदवार को 23,000 से अधिक मतों से हरा दिया।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, ईवीएम के सभी 15 चरणों की मतगणना के बाद चेन्निथला को 68,184 वोट मिले, जो निर्वाचन क्षेत्र में डाले गए कुल मतों का 47.08 प्रतिशत है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाकपा के टी टी जिस्मन को 23,377 मतों के अंतर से हराया।

चेन्निथला को केरल के मुख्यमंत्री पद की दौड़ में शामिल माना जा रहा है।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, 2021 में चेन्निथला को कुल 72,768 वोट (डाले गए मतों का 48.31 प्रतिशत) मिले थे और उन्होंने 13,666 मतों के अंतर से जीत हासिल की थी।

निर्वाचन आयोग के अनुसार, 2016 में उन्हें कुल 75,666 (51.05 प्रतिशत) वोट मिले और उन्होंने 18,605 मतों के अंतर से जीत हासिल की।

भाषा सुरभि वैभव

वैभव


लेखक के बारे में