Puducherry Election Result 2026: पुडुचेरी में फिर बन रही NDA सरकार, अब तक इतनी सीटों के परिणाम आए सामने, कार्यकर्ताओं में जश्न की लहर
Puducherry Election Result 2026: अब तक सामने आंकड़ों के अनुसार, पुडुचेरी में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है।
Puducherry Election Result 2026/Image Credit: X Handle
- देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे।
- इन सभी जगहों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो हो रही है।
- पुडुचेरी में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है।
Puducherry Election Result 2026: नई दिल्ली: देश के चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में हाल ही में विधानसभा चुनाव हुए थे। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हुए थे। इन सभी जगहों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो हो रही है और दिन के अंत तक यह साफ हो जाएगा कि किस पार्टी की सरकार बनेगी या कौन सत्ता में बरकरार रहेगा। चुनाव के दौरान राजनीतिक दलों ने जोरदार प्रचार किया था। वहीं पुडुचेरी में एक बार फिर मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की अगुवाई वाली एआईएनआरसी चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है। (Puducherry Election Result 2026) यहां मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है और नतीजे यह तय करेंगे कि मौजूदा सरकार अपनी पकड़ बनाए रखती है या बदलाव होता है। पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हुआ है। पुडुचेरी में एक बार फिर एनडीए की सरकार बनती हुई नजर आ रही है।
अब तक कितनी सीटों के नतीजें हुए घोषित
Puducherry Election Result 2026: वहीं चुनाव आयोग की तरफ से अब तक जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, एआईएनआरसी ने 9 सीटें, भाजपा ने 2 सीटें, डीएमके ने 2 सीट, कांग्रेस ने एक सीट, और अन्य ने तीन सीटों पर जीत दर्ज की है। पुडुचेरी चुनाव में सुपरस्टार विजय की पार्टी टीवीके ने भी अपना खता खोलते हुए नजर आ रही है। पुडुचेरी में टीवीके ने एक सीट आगे चल रही है। (Puducherry Election Result 2026) इसके साथ ही अब तक 17 सीटों के परिणाम सामने आ चुके हैं और 7 सीटों पर मतगणना जारी है। ऐसा कहा जा रहा है कि, कुछ ही देर में सभी सीटों के परिणाम सामने आ जाएंगे।
इन्हे भी पढ़ें:-
- Assam Election Result 2026: असम में करारी हार की ओर कांग्रेस! अपनी भी सीट नहीं बचा पाए PCC चीफ, भाजपा को अब तक इतनी सीटों पर बढ़त
- West Bengal Major Electoral Issues: किन मुद्दों ने दिलाई BJP को बंगाल में ऐतिहासिक जीत?.. क्या इस ‘M फैक्टर’ की वजह से हो गया दीदी का खेला? देखें ताजा रुझान
- Kailash Vijayvargiya emotional reaction BJP victory Bengal: बंगाल में बीजेपी को मिली प्रचंड जीत तो इस कैबिनेट मंत्री के छलके आंसू, कहा- मुझ पर बलात्कार का केस लगाया गया था

Facebook


