केरल : नदी में उतराते मिले महिला और उसके बेटे के शव
केरल : नदी में उतराते मिले महिला और उसके बेटे के शव
कोच्चि, 27 जून (भाषा) कोच्चि के निकट पिरावोम में मुवट्टुपुझा नदी में एक महिला और उसके दो वर्षीय बेटे के शव उतराते हुए मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार अपराह्न करीब दो बजे नदी में दोनों के शव उतराते हुए दिखाई दिये।
पुलिस ने मृतकों की पहचान मुवट्टुपुझा निवासी 35 वर्षीय विजी और उसके दो वर्षीय बेटे के रूप में की है।
शव बरामद होने के बाद पुलिस ने विजी के पति नारायणन से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।
पुलिस के अनुसार, विजी दृष्टिबाधित थीं और दंपति के दो बच्चे थे। विजी के पति नारायणन मूल रूप से पलक्कड़ के रहने वाले हैं। वह परिवार के साथ कोठामंगलम में किराए के मकान में रह रहे थे।
अधिकारियों ने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत होता है, हालांकि मौत के सही कारण की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।
पुलिस ने बताया कि साइबर प्रकोष्ठ की मदद से नारायणन और बड़े बच्चे का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि परिवार के रिश्तेदारों और अन्य करीबी लोगों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं।
पिरावोम पुलिस मामला दर्ज कर जांच कर रही है।
पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।
भाषा तान्या दिलीप
दिलीप

Facebook


