केरल : सतीशन के शपथग्रहण समारोह में खरगे और राहुल गांधी शामिल होंगे

केरल : सतीशन के शपथग्रहण समारोह में खरगे और राहुल गांधी शामिल होंगे

केरल : सतीशन के शपथग्रहण समारोह में खरगे और राहुल गांधी शामिल होंगे
Modified Date: May 17, 2026 / 03:41 pm IST
Published Date: May 17, 2026 3:41 pm IST

नयी दिल्ली, 17 मई (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 18 मई को तिरुवनंतपुरम में केरल के मुख्यमंत्री पद के लिए नामित वी डी सतीशन के शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे। पार्टी सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि वायनाड से लोकसभा सदस्य और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी समारोह में शामिल होंगी।

उन्होंने कहा कि अब तक कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी के समारोह में शामिल होने को लेकर पुष्टि नहीं हुई है।

सतीशन ने इससे पहले कहा था कि राष्ट्रीय नेतृत्व समारोह के लिए अन्य राज्यों के नेताओं को आमंत्रित करेगा।

पार्टी सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस शासित राज्यों कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री भी समारोह में शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) अध्यक्ष सी जोसेफ विजय को भी आमंत्रित किया है, लेकिन उनकी ओर से पुष्टि की प्रतीक्षा है।

केरल की 140 सदस्यीय विधानसभा में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएफ) ने 102 सीट जीती हैं।

भाषा धीरज नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में