केरल : आरएमपी के नेता के आवास में बने कुएं में सेप्टिक अपशिष्ट फेंकने संबंधी मामले की जांच शुरू

केरल : आरएमपी के नेता के आवास में बने कुएं में सेप्टिक अपशिष्ट फेंकने संबंधी मामले की जांच शुरू

केरल : आरएमपी के नेता के आवास में बने कुएं में सेप्टिक अपशिष्ट फेंकने संबंधी मामले की जांच शुरू
Modified Date: April 27, 2026 / 12:50 pm IST
Published Date: April 27, 2026 12:50 pm IST

कोझिकोड (केरल), 27 अप्रैल (भाषा) केरल के कोझिकोड में आरएमपी के एक नेता के आवास पर स्थित कुएं में सेप्टिक अपशिष्ट फेंके जाने के मामले में प्राथमिकी दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घटना नादापुरम के तुनेरी में रिवॉल्यूशनरी मार्कसिस्ट पार्टी (आरएमपी) के नेता टी.पी. मनोजन के आवास पर हुई थी।

आरएमपी कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक मोर्चा (यूडीएएफ) में शामिल है। वडाकरा में इसका जनाधार है और यह नादापुरम इलाके में सक्रिय है।

प्राथमिकी के अनुसार घटना शनिवार शाम और रविवार सुबह के बीच हुई जब अज्ञात व्यक्ति कथित तौर पर घर के परिसर में घुसे और उन्होंने कुएं में सेप्टिक अपशिष्ट फेंक दिया।

पुलिस ने कहा कि मनोजन और पास में रहने वाले उनके दो भाई पेयजल के लिए इस कुएं का इस्तेमाल करते हैं।

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। घर के पास लगे सीसीटीवी फुटेज देखकर आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।

भाषा जोहेब मनीषा

मनीषा


लेखक के बारे में