Raipur Suicide Case Update: पूर्व राज्य मंत्री के बेटे के आत्महत्या मामले में आया नया मोड़, परिजनों ने युवक की पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, जानकर हैरान हो जाएंगे आप
Raipur Suicide Case Update: पूर्व राज्य मंत्री धनीराम के साहू के बेटे ने आत्महत्या कर ली। खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है
Raipur Suicide Case Update/ Image Source : FILE
- पूर्व राज्य मंत्री धनीराम के साहू के बेटे ने आत्महत्या कर ली।
- पूछताछ में परिजनों ने किए हैरान करने वाले खुलासे।
- परिजनों ने युवक की पत्नी लगाए गंभीर आरोप।
Raipur Suicide Case Update:रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। यहां पूर्व विधायक और पूर्व राज्य मंत्री धनीराम के साहू के बेटे ने आत्महत्या कर ली है। इस खबर के सामने आते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पूर्व विधायक के बेटे की आत्महत्या की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं अब इस मामले में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। मृतक जय साहू के परिजनों ने कुछ चौंकाने वाली बातें बताई है।
परिजनों ने महिला पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक जय साहू के भाई और परिजनों ने कहा है कि, जय की पत्नी के अवैत संबंध थे। (Raipur Suicide Case Update) महिला जय साहू के साथ पत्नी बनकर लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। परिजनों ने बताया कि, महिला के गैर मर्दों से संबंध था और इसी वजह से दोनों के बीच आए दिन विवाद होता था। वहीं दूसरी तरफ जय साहू का उसकी पहली पत्नी से तलाक की प्रक्रिया चल रही है। फ़िलहाल पुलिस की टीम परिजनों के साथ-साथ जय के साथ पत्नी बनकर रह रही महिला समेत आस-पास के लोगों से भी पूछताछ कर रही है।
रायपुर में पूर्व विधायक के बेटे ने की आ_त्मHत्या, मौके पर पहुंची पुलिस ने शुरू की जांच https://t.co/z8M9Sh1KR9
— IBC24 News (@IBC24News) April 27, 2026
इन्हे भी पढ़ें:-
- Telangana Murder News : क्या आप भी है नॉनवेज के शौकीन… तो हो जाइए सावधान! इस बात पर पत्नी ने उजाड़ा अपना सुहाग, पति को दी दर्दनाक मौत
- ED-EOW Raid in Chhattisgarh: भारतमाला प्रोजेक्ट मुआवजा घोटाला मामले में ईडी-ईओडब्ल्यू की एक साथ दबिश, भूपेंद्र चंद्राकर और गोपाल गांधी सहित इनके ठिकानों पर चल रही जांच
- 8th Pay Commission Latest Update: 8वें CPC पर सामने आया बड़ा अपडेट.. आयोग ने शुरू की नए वेतनमान की सबसे जरूरी प्रक्रिया, जानें कब तक हो सकेगा लागू

Facebook


