Siya Goyal and Ketan Agrawal News: कातिल ही नहीं लुटेरी भी थी सिया!.. मंगेतर केतन से ऐंठे थे शॉपिंग के बहाने एक करोड़ रुपये.. लेकिन पैसे का इस्तेमाल जानकार आप भी रह जायेंगे हैरान, पढ़ें..
Ketan Agrawal Murder Case New Revelations: केतन अग्रवाल हत्याकांड में पुलिस जांच के दौरान कथित एक करोड़ रुपये के लेनदेन और साजिश से जुड़े नए दावे सामने आए।
Ketan Agrawal Murder Case New Revelations || Image- AI Generated File
- पुलिस जांच में एक करोड़ रुपये के कथित लेनदेन का दावा।
- हत्या के बाद तीन साल इंतजार की कथित योजना।
- दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में, जांच जारी।
पुणे: कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, हर दिन नए खुलासे हो रहे हैं। इस बीच पुलिस सूत्रों से जो खबर निकलकर सामने आई है, वह बेहद हैरान कर देने वाली है। (Ketan Agrawal Murder Case New Revelations) पुलिस के सूत्रों के मुताबिक़, आरोपी सिया गोयल ने शादी की तैयारियों और खरीदारी के नाम पर केतन से करीब 1 करोड़ रुपये लिए थे। लेकिन सवाल यह है कि, क्या वाकई सिया ने इन पैसों से शॉपिंग किया था? इसका जवाब है नहीं!
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
सिया ने यह रकम शादी में खर्च करने के बजाय उसने अपने प्रेमी चेतन चौधरी को दे दी थी। सिया अपने प्रेमी के करियर को लेकर चिंतित थी। वह इन पैसों से चेतन का करियर सेट करना चाहती थी ताकि केतन की हत्या के बाद वह उससे शादी कर सकें।
हालांकि, इन दावों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच जारी है।
हत्या के बाद तीन साल तक शादी नहीं करने की थी प्लानिंग
जांच एजेंसियों का दावा है कि सिया और चेतन ने हत्या की साजिश पहले से तैयार कर रखी थी। पुलिस के अनुसार, दोनों ने तय किया था कि केतन की मौत के बाद सिया करीब तीन साल तक शादी नहीं करेगी, ताकि किसी को दोनों के रिश्ते पर शक न हो। (Ketan Agrawal Murder Case New Revelations) इस दौरान चेतन अपना करियर सेट करता और बाद में दोनों शादी कर लेते। पुलिस का मानना है कि यह योजना हत्या के शक से बचने के लिए बनाई गई थी।
पहले से तय था हमला करने का इशारा
पुलिस के मुताबिक, लोहागढ़ किले पर वारदात के दौरान सिया और चेतन के बीच पहले से एक संकेत तय था। आरोप है कि सिया पानी पीने या जूते का फीता बांधने के बहाने बैठ जाती, जिससे चेतन को इशारा मिलता कि केतन को खाई में धक्का देने का समय आ गया है। जांच में यह भी सामने आया है कि घटना से करीब 34 मिनट पहले सिया और चेतन के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। पुलिस इसे वारदात से पहले की अंतिम बातचीत मान रही है।
14 जून को भी हुई थी कोशिश
पुलिस का दावा है कि हत्या की साजिश मई के अंत तक तैयार हो चुकी थी और 14 जून को भी केतन को मारने की कोशिश की गई थी। (Ketan Agrawal Murder Case New Revelations) उस समय केतन झाड़ियों का सहारा लेकर बच गया था। जांच में जुटे अफसरों के मुताबिक, सिया ने उस घटना को सांप होने का बहाना बनाकर खुद को बचा लिया था।
बाली यात्रा से पहले भी सामने आए नए तथ्य
जांच के दौरान उस ड्राइवर का बयान भी सामने आया है, जिसे केतन और सिया को मुंबई एयरपोर्ट छोड़ने के लिए बुक किया गया था। ड्राइवर वैभव जाधव ने पुलिस को बताया कि यात्रा के दौरान सिया जाने के लिए तैयार नहीं दिख रही थी और रास्ते में उसकी अपने भाई साहिल से बहस भी हुई थी। पुलिस के अनुसार, बाद में केतन और उसके परिवार के अन्य सदस्य भी कैब में शामिल हुए, लेकिन मुंबई एयरपोर्ट पहुंचने पर केतन को पता चला कि उसका पासपोर्ट गायब है, जिसके कारण बाली यात्रा कैंसिल हो गई।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
दोनों आरोपी पुलिस हिरासत में, जांच जारी
गौरतलब है कि 18 जून को लोहागढ़ किले से गिरने के बाद केतन अग्रवाल की मौत हो गई थी। (Ketan Agrawal Murder Case New Revelations) मामले में मंगेतर सिया गोयल और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस पूरे मामले की जाँच जारी है।
इन्हें भी पढ़ें:
सपा प्रमुख मथुरा की श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मुद्दे पर चुप क्यों: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष
ऑस्ट्रेलिया-वानुआतु सुरक्षा समझौते के कारण चीन सैन्य अड्डा नहीं बना सकेगा
टी20 विश्व कप में एक और नाकामी के बाद भारतीय महिला टीम को करना होगा आत्ममंथन
छोटी राशि के कर्ज देने वाले वित्तीय संस्थानों की संपत्ति की गुणवत्ता में मई में सुधार: रिपोर्ट
उप्र सरकार 1.04 करोड़ से संवारेगी गोमती नदी का उद्गम स्थल :पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री
महाराष्ट्र के स्कूलों में मराठी अनिवार्य, नियमों का उल्लंघन करने पर रद्द हो सकती है मान्यता : मंत्री

Facebook


