नयी दिल्ली, छह जून (भाषा) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने शनिवार को आर प्रज्ञानानंदा को नॉर्वे शतरंज खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बनने पर बधाई दी।
खरगे ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर कहा कि प्रज्ञानानंदा एक ऐसे युवा सितारे हैं, जिन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा, संयम और दृढ़ संकल्प से देश को गौरव दिलाया है।’
उन्होंने कहा, ‘आने वाले वर्षों में आपकी निरंतर सफलता और कई और उपलब्धियों की कामना करता हूं।’
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने प्रज्ञानानंदा की उपलब्धि की सराहना की और उन्हें कई और ऐतिहासिक जीत की शुभकामनाएं दीं।
उन्होंने कहा, ‘आपकी प्रतिभा, दृढ़ संकल्प और दबाव में शांत बने रहकर देश को गौरवान्वित किया है।’
ग्रैंडमास्टर आर प्रज्ञानानंदा ने इतिहास रचते हुए अंतिम दौर में जर्मनी के विन्सेंट कीमर को हराया और वह प्रतिष्ठित नार्वे शतरंज का खिताब जीतने वाले पहले भारतीय बन गए।
भाषा हक माधव
माधव