Trinmool Congress Major Reshuffle || Image- AI Generated File
कोलकाता: चुनावी हार और पार्टी के भीतर बढ़ते विद्रोह बीच टीएमसी की मुखिया ममता बनर्जी ने तृणमूल कांग्रेस में बड़ा संगठनात्मक बदलाव किया है। (Trinmool Congress Major Reshuffle) उन्होंने अपने भतीजे और पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी को पद पर तो बरकरार रखा, लेकिन उनके साथ दो संयुक्त महासचिव नियुक्त कर संगठन में शक्ति संतुलन का पैगाम दिया है। दरअसल टीएमसी द्वारा घोषित नए संगठनात्मक ढांचे के तहत डेरेक ओ ब्रायन और डोला सेन को संयुक्त महासचिव बनाया है। पार्टी का कहना है कि दोनों नेता संगठन संचालन में अभिषेक की मदद करेंगे।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़े
हालांकि राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह कदम अभिषेक बनर्जी के पर काटने के संकेत है। डोला सेन को ममता बनर्जी का करीबी माना जाता है और उनकी नियुक्ति को पार्टी के केंद्रीय संगठन में ममता की सीधी निगरानी के रूप में देखा जा रहा है।
टीएमसी हाल के समय में गंभीर आंतरिक संकट का सामना कर रही है। विपक्ष के नेता ऋतब्रता बनर्जी और कई विधायकों ने पार्टी नेतृत्व के खिलाफ खुला मोर्चा खोला था। विवाद उस समय और बढ़ गया जब कुछ विधायकों के हस्ताक्षर फर्जी तरीके से इस्तेमाल किए जाने के आरोप सामने आए। (Trinmool Congress Major Reshuffle) आरोप है कि विधानसभा में विपक्ष के नेता के चयन से जुड़े पत्र में कई विधायकों के हस्ताक्षर बिना अनुमति के जोड़े गए थे। इस मामले में अभिषेक बनर्जी की भूमिका को लेकर जांच भी चल रही है। रितब्रत बनर्जी ने अभिषेक को फिर से महत्वपूर्ण पद देने पर सवाल उठाते हुए कहा कि जिस नेतृत्व में पार्टी जमीनी स्तर पर कमजोर हुई, उस पर दोबारा भरोसा करना कार्यकर्ताओं की भावनाओं के विपरीत है।
चुनावी पराजय के बाद पार्टी के भीतर कई नेताओं ने अभिषेक बनर्जी की कार्यशैली पर सवाल उठाए। आरोप लगाए गए कि उन्होंने राजनीतिक रणनीतिकारों और सलाहकारों के जरिए समानांतर संगठन खड़ा कर लिया था, जिससे जमीनी कार्यकर्ताओं की भूमिका कमजोर हुई। काकोली घोष दस्तीदार समेत कई नेताओं ने चुनावी रणनीति और संगठन संचालन को हार का बड़ा कारण बताया। वहीं कुछ नेताओं का आरोप है कि उम्मीदवार चयन से लेकर बूथ प्रबंधन तक अधिकांश फैसलों पर अभिषेक की छाप थी।
IBC24 News के लेटेस्ट Updates और ताजा समाचार के लिए हमारे Instagram Page को Follow करें
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि ममता बनर्जी ने अभिषेक को पूरी तरह किनारे करने के बजाय उनकी शक्तियों को सीमित कर सामूहिक नेतृत्व की व्यवस्था बनाई है। (Trinmool Congress Major Reshuffle) इससे एक ओर पार्टी में संतुलन बनाए रखने की कोशिश हुई है, वहीं दूसरी तरफ ममता ने यह संकेत भी दिया है कि अंतिम नियंत्रण अब भी उनके हाथ में है।
At the National Working Committee meeting held in Kolkata’s Kalighat headquarters on June 5, the Trinamool Congress announced a major organisational reshuffle. Two new national joint secretaries were appointed, and the West Bengal unit was reconstituted. Several key posts,… pic.twitter.com/pdsQUJJJEv
— IANS (@ians_india) June 5, 2026
मथुरा में ट्रक की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, दबकर चालक की मौत
सुदर्शन शतक से चूके, राहुल के नाबाद अर्धशतक से भारत के चाय तक दो विकेट पर 209 रन
मथुरा में दो मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन युवकों की मौत, दो घायल
राबड़ी के आवास के बाहर बैठे दिखे राजद प्रवक्ता, दावा किया- शीर्ष राजद नेताओं ने सुरक्षा ‘वापस’ कर दी
सरगुजा खनन क्षेत्र में हरियाली लाने की पहल, 16 लाख पेड़-पौधे लगाए गए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मां पाटेश्वरी के दर्शन-पूजन कर स्वस्थ-समृद्ध उत्तर प्रदेश की कामना की