Kharge On PM Modi: ट्रंप से डरते हैं मोदी, लेकिन ‘विश्वगुरू’ बनना चाहते हैं.. खरगे ने प्रधानमंत्री पर फिर बोला हमला, मणिपुर हिंसा औऱ आपातकाल पर भी कही ये बात
ट्रंप से डरते हैं मोदी, लेकिन ‘विश्वगुरू’ बनना चाहते हैं.. Kharge said Modi is afraid of Trump, but wants to become a ‘Vishwaguru’

ISRO LVM3 M6 Bluebird Mission/Image Source-IBC24 Archive
- खरगे का आरोप: मोदी ट्रंप से डरते हैं लेकिन 'विश्वगुरु' बनने का दावा करते हैं।
- आपातकाल पर बीजेपी की टिप्पणी को बताया "ध्यान भटकाने की कोशिश"।
- मणिपुर हिंसा और सर्वदलीय बैठकों में पीएम की अनुपस्थिति पर भी उठाए सवाल।
नई दिल्लीः Kharge said Modi is afraid of Trump भारत और पाकिस्तान के बीच पिछले दिनों तनाव बढ़ गया था। इसी के बाद दोनों देशों के बीच सीजफायर हुआ। सीजफायर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के रोल को लेकर अब विपक्ष लगातार सवाल खड़ा कर रहा है। एक बार फिर कांग्रेस अध्य़क्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इस मसले को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ट्रंप ने कहा कि मैंने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच वॉर रुकवाई। लेकिन नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। ट्रंप ने ये बात 1-2 बार नहीं 17 बार बोली। तब भी मोदी चुप रहे। नरेंद्र मोदी ट्रंप से डरते हैं, लेकिन 'विश्वगुरू' बनना चाहते हैं। एक तरफ ट्रंप, नरेंद्र मोदी को डराते हैं और दूसरी तरफ ये ट्रंप के लिए प्रचार करने जाते हैं और ' अबकी बार ट्रंप सरकार' कहते हैं। मतलब जिसके अंदर इतने अवगुण हैं, वो भी हीरो बनना चाहता है।
आपातकाल को लेकर छिड़ी रार
Kharge said Modi is afraid of Trump कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी ने आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर एक नया परिपत्र जारी किया है, जिसमें कहा गया है कि आपातकाल के दौरान संविधान नष्ट हो गया था और हमने संविधान में विश्वास बहाल किया है। हर राज्य को संविधान हत्या दिवस मनाना चाहिए। खड़गे ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मैं ये कह रहा हूं कि जो बीत चुका है, उसे आप बार-बार उठाकर क्या हासिल करना चाहते हैं? खड़गे ने तंज कसते हुए कहा कि जिनका देश की आज़ादी में कोई योगदान नहीं रहा, वही लोग अब संविधान के खिलाफ बातें कर रहे हैं। भाजपा संविधान बचाओ यात्रा से घबरा गई है, क्योंकि वो जानती है कि जनता अब सवाल पूछ रही है।
सर्वदलीय बैठक में नहीं आते, रैलियों में व्यस्त
प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए खड़गे ने कहा कि आप कहते हैं 'एक भारत श्रेष्ठ भारत', मगर जब सर्वदलीय बैठक होती है तो आप नहीं आते। पहलगाम पर बैठक बुलाई गई थी, लेकिन आप किसी छोटे राज्य में जाकर रैली कर रहे थे। खड़गे ने मणिपुर के मुद्दे पर सरकार की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि इतनी सारी सुविधाएं किसी भी प्रधानमंत्री को नहीं मिलीं, जितनी आज आपको मिल रही हैं। फिर भी आप मणिपुर जैसे संवेदनशील राज्य में नहीं जाते, जहां हिंसा की आग अब भी ठंडी नहीं हुई।
ट्रंप ने कहा कि मैंने हिंदुस्तान और पाकिस्तान के बीच वॉर रुकवाई।
लेकिन..
नरेंद्र मोदी के मुंह से एक शब्द नहीं निकला। ट्रंप ने ये बात 1-2 बार नहीं 17 बार बोली... तब भी मोदी चुप रहे।
नरेंद्र मोदी ट्रंप से डरते हैं, लेकिन 'विश्वगुरू' बनना चाहते हैं।
एक तरफ ट्रंप, नरेंद्र मोदी… pic.twitter.com/AlpTNoaHLo
— Congress (@INCIndia) June 25, 2025
सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः
उत्तर: खरगे ने आरोप लगाया कि ट्रंप ने 17 बार कहा कि उन्होंने भारत-पाक युद्ध रुकवाया, लेकिन प्रधानमंत्री मोदी एक बार भी विरोध में नहीं बोले, जिससे यह लगता है कि वह डरते हैं।
लेखक के बारे में
सवाल आपका है.. पत्रकारिता के माध्यम से जनसरोकारों और आप से जुड़े मुद्दों को सीधे सरकार के संज्ञान में लाना मेरा ध्येय है। विभिन्न मीडिया संस्थानों में 10 साल का अनुभव मुझे इस काम के लिए और प्रेरित करता है। कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रानिक मीडिया और भाषा विज्ञान में ली हुई स्नातकोत्तर की दोनों डिग्रियां अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़ने के लिए गति देती है।
और भी पढ़ें...Web Title: Kharge said Modi is afraid of Trump, but wants to become a 'Vishwaguru'

DA Hike Order Issues News: नवरात्रि से पहले भर गई सरकारी कर्मचारियों की झोली, राज्य सरकार ने इतने प्रतिशत बढ़ाया महंगाई भत्ता, आदेश भी हुआ जारी
02 Oct 2026 | 6:49 am
Aaj Ka Rashifal 2 October 2026: आज किन राशि वालों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा, नौकरी, कारोबार, पैसा और प्रेम के मामले में कैसा रहेगा आपका दिन? पढ़ें पूरा राशिफल
02 Oct 2026 | 6:26 am
Saturn Nakshatra Transit 2026: 9 अक्टूबर को शनि करेंगे गोचर, इन 3 राशिवालों के जीवन में आएगा बदलाव, रूका हुआ पैसा मिलेगा वापस
02 Oct 2026 | 6:17 am
Vande Bharat: UP का रण.. किसके ब्राह्मण? MLC चुनाव में 11 में 5 ब्राह्मण चेहरे, क्या ये 2027 से पहले सोशल इंजीनियरिंग की बड़ी तैयारी है?
01 Oct 2026 | 11:57 pm
CG Police Transfer: छत्तीसगढ़ पुलिस में बंपर तबादले, एक साथ इतने इंस्पेक्टरों का ट्रांसफर, पुलिस मुख्यालय से जारी हुआ आदेश
01 Oct 2026 | 11:45 pm
शह मात The Big Debate: ‘SIR’ का सियासी रंग…निकाय चुनाव से पहले जंग! पुरानी मतदाता सूची को यथावत रखने की मांग क्यों? देखें पूरी रिपोर्ट
01 Oct 2026 | 11:26 pm
MP News: प्रधानमंत्री मोदी से मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने की भेंट, ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2027 के लिए किया आमंत्रित
01 Oct 2026 | 10:58 pm
Sakti Crime News: नाबालिग कपल ने चोरी-छिपे की शादी, हुआ बच्चा तो उतारा मौत के घाट, पुलिस के सामने मिनटों में ही खुल गई पोल
01 Oct 2026 | 10:46 pm