Ramayan Movie Cast : नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से विक्रांत मैस्सी बाहर! अब रावण का बेटा ‘मेघनाद’ बनेगा यह मशहूर एक्टर

नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ में मेघनाद के किरदार को लेकर बड़ा बदलाव हुआ है। विक्रांत मैस्सी की जगह अब राघव जुयल इस अहम भूमिका में नजर आएंगे। वह फिल्म के दूसरे हिस्से में दिखाई देंगे।

Ramayan Movie Cast : नितेश तिवारी की ‘रामायण’ से विक्रांत मैस्सी बाहर! अब रावण का बेटा ‘मेघनाद’ बनेगा यह मशहूर एक्टर

Ramayan Movie Cast / Image Source : INSTAGRAM

Modified Date: February 7, 2026 / 10:35 pm IST
Published Date: February 7, 2026 10:21 pm IST
HIGHLIGHTS
  • फिल्म ‘रामायण’ में मेघनाद के रोल में हुआ बदलाव
  • विक्रांत मैस्सी की जगह राघव जुयल की एंट्री
  • राघव जुयल फिल्म के दूसरे पार्ट में आएंगे नजर

एंटरटेनमेंट डेस्क : Ramayan Movie Cast नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इन दिनों काफी चर्चा में है। इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता का रोल निभा रही हैं। फिल्म को लेकर एक नया अपडेट आया है कि रावण के बेटे ‘मेघनाद’ के किरदार में अब एक बड़ा बदलाव हुआ है। पहले खबर थी कि इस रोल को विक्रांत मैस्सी निभाएंगे, लेकिन अब विक्रांत की जगह एक दूसरे मशहूर एक्टर की एंट्री हो गई है।

राघव जुयल निभाएंगे’ मेघनाद’ का रोल

मिली जानकारों के अनुसार, अब ‘मेघनाद’ का रोल राघव जुयल निभाएंगे। राघव जुयल को लोग उनके बेहतरीन डांस और हालिया फिल्म ‘किल’ (Kill) में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए जानते हैं। बताया जा रहा है कि विक्रांत मैस्सी के साथ बात नहीं बन पाई, जिसके बाद मेकर्स ने राघव को इस रोल के लिए चुना। राघव इस फिल्म के दूसरे हिस्से Part में नजर आएंगे और वह जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू कर सकते हैं।

दो भागों में आएगी फ़िल्म

आपको बता दें यह फिल्म दो भागों में आएगी। पहला पार्ट साल 2026 की दिवाली पर रिलीज होगा, जबकि राघव जुयल वाला दूसरा पार्ट 2027 की दिवाली पर आएगा। इस फिल्म में रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश और हनुमान जी के रोल में सनी देओल नजर आएंगे। अब दर्शकों को यह देखने का इंतजार है कि राघव जुयल इस किरदार को पर्दे पर कैसे निभाते हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Nitesh Tiwari (@niteshtiwari22)

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.