Surajkund Mela Accident : मेले में मची चीख-पुकार, टूटकर गिरा ‘सुनामी’ झूला, पुलिस इंस्पेक्टर ने गंवाई जान, 13 लोग अस्पताल में भर्ती, देखें खौफनाक वीडियो

हरियाणा के फरीदाबाद में चल रहे सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा हो गया। अचानक झूला टूटकर गिरने से एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई, जबकि 13 लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मेले में अफरा-तफरी मच गई और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Surajkund Mela Accident : मेले में मची चीख-पुकार, टूटकर गिरा ‘सुनामी’ झूला, पुलिस इंस्पेक्टर ने गंवाई जान, 13 लोग अस्पताल में भर्ती, देखें खौफनाक वीडियो

Surajkund Mela Accident / Image Source : x

Modified Date: February 7, 2026 / 09:51 pm IST
Published Date: February 7, 2026 9:45 pm IST
HIGHLIGHTS
  • सूरजकुंड मेले में झूला टूटने से बड़ा हादसा
  • एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत, 13 लोग घायल
  • हादसे के बाद मेले में मचा हड़कंप, जांच शुरू

फरीदाबाद : Surajkund Mela Accident हरियाणा के फरीदाबाद ज़िले में चल रहे सूरजकुंड मेले में बड़ा हादसा हो गया है। मेले के बीच अचानक एक झूला टूटकर गिर गया, जिसमें कई लोग सवार थे। इस घटना में 13 लोग घायल हो गए, वहीं एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। इस घटना के बाद पूरे मेले में अफरा-तफरी मच गई। सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। झूले से पहले आज यहाँ एक गेट भी गिर गया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।

ऊपर जाकर अटका झूला

मिली जानकारी के अनुसार, पूरा मामला फरीदाबाद के सूरजकुंड मेले का है। यह मेला हर साल आयोजित किया जाता है। इस साल 31 जनवरी से 15 फरवरी तक इसका आयोजन किया गया है। Surajkund Fair Swing Collapse, आपको बता दें कि सुनामी झूले में लगभग 18 लोग सवार थे। अचानक झूला ऊपर जाकर अटक गया। झूले के अटकते ही लोगों में हड़कंप मच गया। झूले से कुछ लोगों को नीचे उतारा गया।

इंस्पेक्टर की मौत, 13 लोग घायल

लोगों को नीचे उतारते ही झूला तेज़ रफ्तार से अचानक नीचे आ गया, जिसमें लगभग 13 लोग घायल हो गए, वहीं एक पुलिस इंस्पेक्टर की मौत हो गई। Surajkund Mela 2026 Live, सभी घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहाँ उनका इलाज जारी है। आपको बता दें कि मेले में हुआ यह कोई पहला हादसा नहीं है। इससे पहले आज ही यहाँ एक गेट गिर गया था, जिसमें एक व्यक्ति घायल हुआ है।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.