आपसी विवाद के बाद बड़े भाई की हत्या की

आपसी विवाद के बाद बड़े भाई की हत्या की

आपसी विवाद के बाद बड़े भाई की हत्या की
Modified Date: November 29, 2022 / 08:59 pm IST
Published Date: October 26, 2022 4:12 pm IST

जयपुर, 26 अक्टूबर (भाषा) राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के गढ़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार की देर रात मामूली आपसी विवाद के बाद एक युवक ने अपने बड़े भाई की लाठी से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

थानाधिकारी पूनाराम ने बुधवार को बताया कि पनासी छोटी गांव में देर रात दो भाइयों में आपसी कहासुनी हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी मुकेश कटारा (30) ने अपने बड़े भाई दिनेश कटारा (35) पर लाठी से हमला कर दिया जिससे उसकी मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद दिनेश कटारा का शव परिजनों को सौंप दिया गया और इस संबंध में मृतक की पत्नी रमिला की ओर से मुकेश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया गया है।

उन्होंने बताया कि दर्ज शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

भाषा कुंज पृथ्वी

रंजन

रंजन


लेखक के बारे में