Kolkata Warehouse Collapse: बड़ी लापरवाही ने उजाड़ दी कई जिंदगियां, चीख-पुकार से गूंज उठा पूरा इलाका, अब मृतक परिवारों के लिए सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
Kolkata Warehouse Collapse: बड़ी लापरवाही ने उजाड़ दी कई जिंदगियां, चीख-पुकार से गूंज उठा पूरा इलाका, अब मृतक परिवारों के लिए सीएम ने किया मुआवजे का ऐलान
Kolkata Warehouse Collapse | Photo Credit: AI
कोलकाता: Kolkata Warehouse Collapse पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बृहस्पतिवार को कहा कि कोलकाता के तारातला इलाके में एक दिन पहले एक निर्माणाधीन गोदाम के ढह जाने से नौ लोगों की मौत हो गई है और 20 अन्य घायल हुए हैं। विधानसभा में दिए एक बयान में उन्होंने इस घटना में जान गंवाने वाले प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए 10-10 लाख रुपये और प्रत्येक घायल के लिए एक-एक लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 घायलों में से एक की हालत बेहद नाजुक है और चार की हालत गंभीर है।
Kolkata Warehouse Collapse उन्होंने कहा कि पश्चिम कोलकाता के ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर गोदाम ढहने के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। शुभेंदु ने कहा कि इस गोदाम के नक्शे पर पूर्व महापौर फिरहाद हकीम के हस्ताक्षर हैं। एक दिन पहले, मुख्यमंत्री ने कहा था कि कोलकाता नगर निगम के इंजीनियरों से मिली शुरुआती जानकारी से संकेत मिलता है कि गोदाम के लिए स्वीकृत नक्शे में खामियां थीं।
गोदाम ढहने की इस घटना के बाद, उन्होंने पूर्ववर्ती तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा स्वीकृत सभी निर्माणाधीन व्यावसायिक परियोजनाओं के काम को 31 जुलाई तक के लिए रोक दिया है और ऐसी परियोजनाओं के व्यापक ऑडिट का आदेश दिया है। तारातला इलाके में ब्रेस ब्रिज के पास ट्रांसपोर्ट डिपो रोड पर स्थित इस गोदाम की छत बुधवार को दोपहर करीब 12 बजे ढह गई थी। कोलकाता पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना के समय उस जगह पर कई लोग काम कर रहे थे।
इन्हें भी पढ़ें:-
- New Mining Rules in Chhattisgarh: अवैध खनन पर साय सरकार का बड़ा प्रहार, समझौते के लिए अब देनी होगी इतनी राशि, दोबारा पकड़े गए तो होगा ये एक्शन
- Uttar Pradesh Global Growth Dialogue 2026: योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में UP बन रहा कॉर्पोरेट हब.. मिला 50,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का प्रस्ताव, कई MoU भी
- Vande Bharat: भारत के नाम, ‘इंसाफ’ पर संग्राम!… न्याय की मांग को लेकर सड़कों पर उमड़ रहा जनसैलाब, क्या पूरी होगी महापंचायत की मांग?

Facebook


