Krishi Thapanda Apartment Suicide Case : मशहूर एक्ट्रेस के फ्लैट से मिली युवक की लाश! घर पर नहीं थीं अभिनेत्री, पीछे छूट गए कई बड़े सवाल

कन्नड़ अभिनेत्री और मॉडल कृषि थापांडा के बेंगलुरु स्थित अपार्टमेंट से 33 वर्षीय युवक वैशाख का शव बरामद होने से सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक जांच में युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। घटना के समय अभिनेत्री घर पर मौजूद नहीं थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Krishi Thapanda Apartment Suicide Case : मशहूर एक्ट्रेस के फ्लैट से मिली युवक की लाश! घर पर नहीं थीं अभिनेत्री, पीछे छूट गए कई बड़े सवाल

Krishi Thapanda Apartment Suicide Case / Image Source: ; X

Modified Date: June 25, 2026 / 11:00 pm IST
Published Date: June 25, 2026 10:58 pm IST
HIGHLIGHTS
  • कृषि थापांडा के अपार्टमेंट से 33 वर्षीय युवक का शव बरामद
  • घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थीं अभिनेत्री
  • पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू की

बेंगलुरु: Krishi Thapanda Apartment Suicide Case : कन्नड़ फिल्म और टेलीविजन इंडस्ट्री से एक बेहद चौंकाने वाली और दुखद खबर सामने आई है। मशहूर कन्नड़ अभिनेत्री और मॉडल कृषि थापांडा के बेंगलुरु के आरआर नगर स्थित अपार्टमेंट से एक 33 साल के युवक की लाश बरामद हुई है। इस घटना के बाद से ही पूरे इलाके और कन्नड़ सिनेमा जगत में सनसनी फैल गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

एक्ट्रेस की अनुपस्थिति में हुई घटना

शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह दर्दनाक घटना आरआर नगर के पॉश ‘एलिगेंट्स अपार्टमेंट’ की है। मृतक की पहचान 33 वर्षीय वैशाख के रूप में हुई है, जो बुधवार रात को एक्ट्रेस के अपार्टमेंट में आया था। अधिकारियों ने बताया कि घटना के समय 36 साल की एक्ट्रेस कृषि थापांडा घर पर मौजूद नहीं थीं और किसी काम से बाहर गई हुई थीं। जब फ्लैट में कोई नहीं था, तब वैशाख ने कथित तौर पर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर सबूत इकट्ठा किए और शव को पोस्टमार्टम के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेज दिया।

विवादों से भरा रहा है मृतक वैशाख का अतीत

रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक वैशाख अभिनेत्री कृषि थापांडा का करीबी दोस्त था। bengaluru Crime News Today वह पिछले कुछ समय से अपनी पत्नी के साथ चल रहे घरेलू विवाद से परेशान था, जिसके कारण वह अक्सर एक्ट्रेस के घर पर आकर रहता था। इसके अलावा, पुलिस वैशाख के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। पता चला है कि वैशाख को पहले एक बिजनेसमैन अरविंद रेड्डी को जान से मारने की धमकी देने के मामले में बेंगलुरु के एचएएल (HAL) पुलिस स्टेशन द्वारा गिरफ्तार भी किया जा चुका था।

कौन हैं कृषि थापांडा?

Akira Actress Krishi Thapanda Bigg Boss कृषि थापांडा कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना-माना नाम हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में ‘मिस कर्नाटक’ का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद 2016 में आई फिल्म ‘अकीरा’ से उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की, जिसके लिए उन्हें SIIMA अवॉर्ड्स में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का नॉमिनेशन भी मिला था। वह ‘बिग बॉस कन्नड़ सीजन 5’ की बेहद लोकप्रिय कंटेस्टेंट भी रह चुकी हैं। बेंगलुरु पुलिस ने फिलहाल इस मामले में अप्राकृतिक मौत का केस दर्ज किया है।

इन्हें भी पढ़ें:-

 


लेखक के बारे में

I’m Sneha Singh, a journalist and news producer at IBC24. A Gold Medalist in Journalism and Mass Communication, I specialize in news production, content writing, and digital storytelling. With a keen interest in political and crime reporting, I believe in delivering accurate, ethical, and impactful journalism that informs and connects with people.