Ladakh Earthquake Update: सुबह-सुबह अचानक मचा हड़कंप, घरों से निकलकर सड़कों पर आए लोग, कुछ ही पलों में बदल गया माहौल

Ladakh Earthquake Update: सुबह-सुबह अचानक मचा हड़कंप, घरों से निकलकर सड़कों पर आए लोग, कुछ ही पलों में बदल गया माहौल

Ladakh Earthquake Update: सुबह-सुबह अचानक मचा हड़कंप, घरों से निकलकर सड़कों पर आए लोग, कुछ ही पलों में बदल गया माहौल

Ladakh Earthquake Update | Photo Credit: AI

Modified Date: August 13, 2026 / 08:44 am IST
Published Date: August 13, 2026 8:43 am IST
HIGHLIGHTS
  • लद्दाख के लेह में 5.5 तीव्रता का भूकंप
  • सुबह 6.05 बजे भूकंप के झटके महसूस किए
  • रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 5.53 मापी गई

लद्दाख: Ladakh Earthquake Update लद्दाख के लेह में बृहस्पतिवार तड़के 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (एनसीएस) ने यह जानकारी दी। एनसीएस के अनुसार, भूकंप सुबह छह बजकर पांच मिनट पर आया और इसका केंद्र 10 किलोमीटर की गहराई में था। (Earthquake News) इस भूकंप से जान-माल के किसी तरह के सूचना की कोई सूचना नहीं मिली है।

Ladakh Earthquake Update भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोगों में हड़कंप मच गया। वे अपने घरों से निकलकर सड़क पर आ गए। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी ने अपने एक्स प्लेटफॉर्म पर लेह में आए भूकंप की सूचना दी है। इसके मुताबिक, लेह में आए भूकंप का केंद्र 36.881 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 74.402 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था।

कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत

इसके अलावा पश्चिमी कोलंबिया में सोमवार को 7.4 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप आया। जिसमें कम से कम 132 लोगों की मौत हो गई। भूकंप में सैकड़ों इमारतें क्षतिग्रस्त हो गईं और कई लोगों के ढही इमारतों के नीचे दबे होने की आशंका है। राष्ट्रपति एबेलार्डो दे ला एस्प्रिएला ने आपातकाल की घोषणा की। भूकंप का केंद्र चोको के ग्रामीण इलाके में था।

इन्हें भी पढ़ें:-


सामान्यतः पूछे जाने वाले प्रश्नः

लेखक के बारे में

IBC24 डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं, जहां मेरी जिम्मेदारी मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ की राजनीति सहित प्रमुख विषयों की खबरों की कवरेज और प्रस्तुति है। वर्ष 2016 से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हूं और अब तक 10 वर्षों का अनुभव प्राप्त किया है। विभिन्न प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य करते हुए न्यूज़ राइटिंग और डिजिटल टूल्स में दक्षता हासिल की है। मेरे लिए पत्रकारिता सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि जिम्मेदारी है—सटीक, तेज और असरदार जानकारी पाठकों तक पहुंचाना मेरा लक्ष्य है। बदलते डिजिटल दौर में खुद को लगातार अपडेट कर, कंटेंट की गुणवत्ता बेहतर करने के लिए प्रतिबद्ध हूं।