ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना की रुद्रप्रयाग सुरंग में भूधंसाव

Ads

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना की रुद्रप्रयाग सुरंग में भूधंसाव

  •  
  • Publish Date - April 7, 2026 / 08:37 PM IST,
    Updated On - April 7, 2026 / 08:37 PM IST

रुद्रप्रयाग, सात अप्रैल (भाषा) ऋषिकेश— कर्णप्रयाग रेलवे परियोजना की एक सुरंग में भू-धंसाव होने से उसके अंदर मलबा गिर गया । पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी ।

सोमवार देर रात हुई इस घटना में, हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई । रेलवे सुरंग का निर्माण कर रही कंपनी की ओर से सुरंग के अंदर मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है ।

रुद्रप्रयाग जिले के पुलिस उपाधीक्षक विकास पुंडीर ने बताया सोमवार रात करीब 11.30 बजे जवाड़ी पुलिस चौकी से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर इमरजेंसी सुरंग 7 बी पैकेज में काम करने के दौरान सुरंग के अंदर मिटटी धंस गयी थी ।

पुंडीर ने बताया कि सुरंग निर्माण का कार्य कर रही मेघा इंजीनियरिंग एंड इंफ्रास्ट्रक्चर्स लिमिटेड (एमईआईएल) के जनसम्पर्क अधिकारी महेश भट्ट ने यह सूचना दी है जिसमें उन्होंने बताया है कि इसमें किसी प्रकार की कोई जन हानि नहीं हुई है ।

पुंडीर ने कहा कि भट्ट के मुताबिक, कंपनी की तकनीकी टीम द्वारा मौके पर पहुंचकर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया गया है ।

भाषा सं दीप्ति

रंजन

रंजन