आईटीओ पर बेहोश होकर सड़क पर गिरे वकील को यातायात पुलिसकर्मी ने अस्पताल पहुंचाया

आईटीओ पर बेहोश होकर सड़क पर गिरे वकील को यातायात पुलिसकर्मी ने अस्पताल पहुंचाया

आईटीओ पर बेहोश होकर सड़क पर गिरे वकील को यातायात पुलिसकर्मी ने अस्पताल पहुंचाया
Modified Date: July 27, 2026 / 07:05 pm IST
Published Date: July 27, 2026 7:05 pm IST

नयी दिल्ली, 27 जुलाई (भाषा) राष्ट्रीय राजधानी में व्यस्त आईटीओ चौराहे पर मोटरसाइकिल चलाते समय संदिग्ध तौर पर दिल का दौरा पड़ने के बाद सड़क पर गिरे एक अधिवक्ता को यातायात पुलिस के एक कर्मी ने ‘कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन’ (सीपीआर) दिया और उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया। यह जानकारी एक अधिकारी ने दी।

अधिकारी ने बताया कि यह घटना पूर्वाह्न 11:55 बजे हुई जब कमला मार्केट सर्कल के यातायात निरीक्षक गोपाल मध्य दिल्ली में आईटीओ के ‘ए-प्वाइंट’ पर यातायात को नियंत्रित कर रहे थे।

पुलिस ने बताया कि अधिकारी ने देखा कि मोटरसाइकिल चालक अचानक अपने वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क पर गिर गया। इसने बताया कि वकील की पहचान नमनीत के तौर पर हुई है और वह घटना के वक्त आईपी एस्टेट की ओर से आईटीओ की तरफ जा रहे थे।

अधिकारी के अनुसार, निरीक्षक तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे, पीड़ित का हेलमेट उतारा और सीपीआर दिया।

सीपीआर एक जीवनरक्षक आपातकालीन प्रक्रिया है जो तब की जाती है जब किसी की सांस या दिल की धड़कन रुक जाती है।

पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में यातायात की स्थिति को देखते हुए यातायात निरीक्षक ने एम्बुलेंस का इंतजार किए बिना वकील को पुलिस वाहन में लोक नायक जय प्रकाश (एलएनजेपी) अस्पताल पहुंचाया।

भाषा नोमान नोमान नेत्रपाल

नेत्रपाल


लेखक के बारे में