राजस्थान में अगले सप्ताह हल्की बारिश की संभावना

Ads

राजस्थान में अगले सप्ताह हल्की बारिश की संभावना

  •  
  • Publish Date - February 14, 2026 / 04:22 PM IST,
    Updated On - February 14, 2026 / 04:22 PM IST

जयपुर, 14 फरवरी (भाषा) एक नये पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले सप्ताह राजस्थान के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान राजस्थान में मौसम शुष्क रहा। इस दौरान अधिकतम तापमान बाड़मेर में 33.0 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान फतेहपुर (सीकर) में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर के मौसम विज्ञान केंद्र के प्रवक्ता ने कहा कि राज्य में आगामी दो-तीन दिन मौसम शुष्क रहने की संभावना है। वहीं, एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के कारण 17 व 18 फरवरी को राज्य में कहीं-कहीं तेज हवाएं चलने और हल्की बारिश होने की संभावना है।

वहीं, राज्य में आगामी तीन-चार दिन तापमान में आंशिक रूप से बढ़ोतरी होने की संभावना है।

भाषा

पृथ्वी रवि कांत