राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवा और अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश
राजस्थान के कुछ हिस्सों में तेज हवा और अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश
जयपुर, 10 मई (भाषा) राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ के कारण सोमवार को कुछ हिस्सों में तेज हवाओं और अंधड़ के साथ हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई, वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में रविवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में एक से दो डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई है।
मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि चूरू में अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री सेल्सियस के साथ सबसे गर्म स्थान रहा । पाली में अधिकतम तापमान 43.7 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 43.3 डिग्री, भरतपुर में 43.2 डिग्री, करौली में 42.9 डिग्री, श्रीगंगानगर में 42.2 डिग्री, और अन्य प्रमुख स्थानों पर 41.8 डिग्री सेल्सियस से लेकर 39 डिगी सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। वहीं राज्य के अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम तापमान 20.0 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30.8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया
उन्होंने बताया कि सोमवार को सुबह से शाम तक चूरू में 12.1 मिमीमीटर बारिश, अलवर में 2.5 मिलीमीटर, भीलवाडा में 1.4 मिलीमीटर और वनस्थली में बूंदाबांदी दर्ज की गई।
विभाग के अनुसार आगामी तीन चार दिन दोपहर के बाद बीकानेर, जोधपुर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिलों में आंधी बारिश का सिस्टम रहेगा जारी। तापमान भी औसत से नीचे रहने की संभावना जताई है।
भाषा कुंज पृथ्वी रंजन
रंजन

Facebook


