पलामू में वज्रपात से किशोर सहित दो व्यक्तियों की मौत
पलामू में वज्रपात से किशोर सहित दो व्यक्तियों की मौत
मेदिनीनगर, सात अगस्त (भाषा ) झारखंड के पलामू जिले में शनिवार को दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए वज्रपात में एक किशोर और एक किसान की मौत हो गई।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि नौडीहा थानान्तर्गत करकट्टा गांव में बज्रपात की चपेट में आने से खेत में काम कर रहे किसान सुरेश राम (45) की मौके पर ही मौत हो गई।
वहीं, इसी थाना क्षेत्र के कुहकुहू गांव में तेज बारिश से बचने के लिए राजू कुमार (13) तेजी से अपने घर वापस लौट रहा था तभी उस पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। इस हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।
भाषा, सं, इन्दु, शफीक

Facebook


