राष्ट्रीय राजधानी में होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें
राष्ट्रीय राजधानी में होली के दिन खुली रहेंगी शराब की दुकानें
नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) सरकार द्वारा होली को ‘शुष्क दिवस’ की सूची से हटा दिए जाने के कारण राष्ट्रीय राजधानी में शराब की दुकानें इस होली पर खुली रहेंगी। आबकारी विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
इस वर्ष जनवरी में जारी किये गये एक आदेश के अनुसार, मार्च के अंत तक केवल गणतंत्र दिवस, महाशिवरात्रि, ईद-उल-फितर, राम नवमी और महावीर जयंती ‘शुष्क दिवस’ (मद्य निषेध दिवस)’ रहेंगे।
अधिकारी ने कहा, ‘‘इस होली पर कोई शुष्क दिवस नहीं रहेगा और शराब की दुकानें खुली रहेंगी। जनवरी में जारी आदेश के अनुसार ही दुकानें बंद होंगी।’’
पिछले कुछ वर्षों से, होली का दिन दिल्ली में ‘शुष्क दिवस’ में शामिल था।
राजधानी में शराब की लगभग 750 दुकानें हैं।
भाषा
राजकुमार संतोष
संतोष

Facebook


